खेत से सब्जी लेकर लौट रहा कुम्हरों का ग्राम प्रधान वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से हुआ घायल

आकाशीय आपदा

खेत से सब्जी लेकर लौट रहा कुम्हरों का ग्राम प्रधान वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से हुआ घायल

किसानों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया,जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है

खेत से सब्जी लेकर लौट रहा कुम्हरों का ग्राम प्रधान वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से हुआ घायल

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के कुम्हरों गांव निवासी 48 वर्षीय ग्राम प्रधान दिनेश उरांव गुरुवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए.वज्रपात के बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े.आनन-फानन में आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया,जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.मिली जानकारी के अनुसार दिनेश उरांव गुरुवार की दोपहर अपने खेत से सब्जी तोड़कर उसे भरनो बाजार ले जाने के लिए घर की ओर लौट रहे थे.इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश के बीच जोरदार वज्रपात हुआ,जिसकी चपेट में दिनेश उरांव आ गए.

वज्रपात का असर इतना तेज था कि वह बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़े.घटना के बाद बगल के खेत में काम कर रहे किसान जयराम उरांव, श्रीनाथ उरांव,बिरसा उरांव,दुर्गा बड़ाइक समेत अन्य लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.ग्रामीणों ने घायल दिनेश उरांव को तत्काल प्राथमिक तौर पर संभाला.बताया गया कि वज्रपात से प्रभावित व्यक्ति को होश में लाने के प्रयास के तहत ग्रामीणों ने उन्हें पास के गड्ढे में ले जाकर गोबर लगाया. इसके बाद ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए उन्हें वहां से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया.

स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने तत्काल उनका उपचार शुरू किया.उन्हें स्लाइन चढ़ाया गया और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया गया.उपचार के बाद दिनेश उरांव को होश आया.हालांकि वज्रपात से वह काफी कमजोर और अस्वस्थ बताए जा रहे हैं.समाचार लिखे जाने तक वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में चिकित्सकों की देखरेख में इलाजरत थे.इधर घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है.बारिश के दौरान खेतों और खुले स्थानों पर काम कर रहे लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय यूथ गेम्स में लोहरदगा के कराटे खिलाड़ियों का दबदबा, 11 स्वर्ण सहित 18 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

संबंधित सामग्री

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प