विद्या शर्मा/न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: असेका की ओर नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में 26_ 28 दिसंबर तक आयोजित बोर्ड ऑफ संथाली एजुकेशन की शीतकालीन परीक्षा का आज रविवार को समापन हो गया. .परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को लोअर , हाइयर व मैट्रिक स्तर की परीक्षा प्रथम पाली गणित व दूसरी पाली में हिंदी व अंग्रजी की ली गई. जबकि 10 + 2 परीक्षार्थियों ने सोशल साइंस व गणित की परीक्षा दी. यह परीक्षा नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा केंद्र में 60 छात्र_ छात्राओं ने शिकरत की व सभी परीक्षा संथाली ओलचिकी में आयोजित की गई थी. इस बाबत असेका के महासचिव शंकर सोरेन, माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि यह परीक्षा चार संकाय मसलन लोअर ( पांचवा के समकक्ष) हायर ( आठवां के समक्ष) मैट्रिक ( दशमा के समकक्ष ) व 10 + 2( कला )की ली गई..इस अतिरिक्त बहडागोड़ा समेत पूरे राज्य के 20 केंद्रों में 350 परीक्षार्थी परीक्षा दी. उन्होंने आगे कहा कि यह परीक्षा साल में दो बात संथाली के ओलचिकी भाषा में जून व दिसंबर में आयोजित की जाती है. परीक्षा की सफल बनाने में असेका की ओर से महासचिव शंकर सोरेन,दुर्गा प्रसाद मुर्मू,सुराई मुर्मू, सुनीता हेंब्रम ,गुरु बारी सरदार शिक्षिका,माझी बाबा वीरेन टुडू, दिलीप मुर्मू,बंगाल टुडू ने अहम योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: जमीन-बिक्री में मिले पैसा की हिस्सेदारी नहीं देने के कारण सुमित तिग्गा की गोली मारकर की गयी थी हत्या