मनीष मंडल/न्यूज़11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोलगो पंचायत समीप गोलगो आजीविका महिला संकुल संगठन द्वारा आयोजित तृतीय वार्षिक आमसभा में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और भाजपा के पूर्व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत मरांडी ने सखी मंडल की दीदियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया.
उन्होंने कहा आज का यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को लेकर है महिलाओं को जागरूक करना है आप सब यहां अपने पैरों पर खड़े हैं यह जेएसएलपीएस की देन है आपका आत्मनिर्भर बनना ,महिला सशक्तिकरण पर जोर देना यह बहुत बड़ी उदाहरण है. महिला सशक्तिकरण समाज के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. जब महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त होती हैं, तो वे अपने परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं.
इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को अपने अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक करने में मदद मिलती है. इस कार्यक्रम का संचालन इस गोलगो क्लस्टर के सीसी छायादेवी ने किया. मौके पर मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया अनिता कुमारी,पंचायत समिति सदस्य पिंकी देवी, बीपीएम राजेश कुमार, बैंक ऑफ़ इंडिया छोटकी खरगडीहा के शाखा प्रबंधक गोपाल प्रसाद, झामुमो नेता नुनुराम किस्कू सहित हजारों की संख्या में महिला समूह से जुड़ी दीदी लोग मौजूद थे.