अनावरण

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  कारगिल युद्ध के वीर अमर शहीद हवलदार प्रबोध महतो के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके पैतृक गांव तुकबेरा में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया. इस अवसर पर पूरा गांव देशभक्ति एवं श्रद्धा के सरोवर में डूब गया. ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया.

प्रतिमा का अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल संजय अखौरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला एवं शहीद की वीरांगना श्रीमती पुष्पम देवी के कर-कमलों द्वारा किया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन खुशी शुक्ला ने किया. प्रतिमा अनावरण के बाद 2 मिनट का मौन रखकर शहीद हवलदार प्रबोध महतो के अदम्य साहस, वीरता एवं मातृभूमि के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया. कार्यक्रम स्थल पंचायत सचिवालय, तुकबेरा परिसर में इस अवसर पर विरांगना श्रीमती पुष्पम देवी, उनके बच्चे एवं श्रीमती संजू शुक्ला द्वारा पौधा रोपण कर भी अमर शहीद को नमन किया गया. 

विरांगना श्रीमती पुष्पम देवी के भाई श्री सुमन कुमार पाल जी द्वारा रचित अमर शहीद हवलदार प्रबोध महतो के जीवन, संघर्ष, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण पर आधारित पुस्तक 'कर्म ही धर्म' पुस्तक का भी विमोचन किया गया. इस पुस्तक के माध्यम से शहीद के जीवन और उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है.

मुख्य अतिथि कर्नल संजय अखौरी ने कहा कि शहीद प्रबोध महतो जैसे वीर जवान देश की अमूल्य धरोहर हैं. उनका बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा. उन्होंने कहा कि शहीदों की प्रतिमा और उनके जीवन पर आधारित पुस्तक आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी.

विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शहीद प्रबोध महतो ने राष्ट्र धर्म का निर्वहन करते हुए अपने कर्म को ही धर्म मानकर मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया. उनकी वीरगाथा केवल तुकबेरा की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि 'कर्म ही धर्म' पुस्तक शहीद के आदर्शों और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी.

शहीद की वीरांगना श्रीमती पुष्पम देवी ने भावुक होकर अपने वीर पति के बलिदान को याद किया. उपस्थित लोगों ने वीरांगना एवं शहीद परिवार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों का सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है.

समारोह के दौरान देशभक्ति के नारों और श्रद्धांजलि के बीच वातावरण भावुक एवं गौरवपूर्ण बना रहा. उपस्थित लोगों ने शहीद हवलदार प्रबोध महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई. आयोजनकर्ता ग्रामीण जनता एवं कारगिल शहीद समिति, तुकबेरा के सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत साधुवाद.

यह भी पढ़ें: स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

संबंधित सामग्री

Bihar News: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

Bihar News: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

बिहार के गया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई।

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार और प्रार्थियों ने रखा अपना पक्ष 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार और प्रार्थियों ने रखा अपना पक्ष 

सुनवाई के दौरान कई जजमेंट के माध्यम से बताया गया कि सरकार का निर्णय गलत है.

धनबाद: गोमो में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, गोदाम ध्वस्त; अब मकानों पर चलेगा बुलडोजर

धनबाद: गोमो में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, गोदाम ध्वस्त; अब मकानों पर चलेगा बुलडोजर

RPF पोस्ट में हुई बैठक में बाकी आवासीय मकानों को 28 अक्टूबर को तोड़ने की बात कही गई है.

अब विधायक जयराम महतो कहलाएंगे 'डॉ. जयराम महतो, राज्यपाल ने प्रदान की PhD की डिग्री

अब विधायक जयराम महतो कहलाएंगे 'डॉ. जयराम महतो, राज्यपाल ने प्रदान की PhD की डिग्री

जयराम महतो ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से पीएचडी की पढ़ाई पूरी की है. 

मनोहरपुर: सांप ने डंसा तो डर के मारे चुप रहा किशोर, किसी को कुछ नहीं बताया और पढ़ने पहुंच गया स्कूल

मनोहरपुर: सांप ने डंसा तो डर के मारे चुप रहा किशोर, किसी को कुछ नहीं बताया और पढ़ने पहुंच गया स्कूल

सांप के डंसने के बाद किशोर डर के कारण घर के किसी भी सदस्य को घटना की जानकारी नहीं दे पाया.