न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड राज्य सूचना आयोग के संयुक्त सचिव सुदेश कुमार वर्मा को अगले आदेश तक के लिए वाणिज्य-कर विभाग के संयुक्त सचिव के रिक्त पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
