रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के इसरी बाजार मथुरासिनी भवन में भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी वैश्यकियार का माहुरी महिला समिति ने भव्य स्वागत किया है. रांची जाने के दौरान वे यहां पर रुकी थी. जहां महिलाओं ने उनका स्वागत किया है. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने को लेकर विपक्ष को आढे हाथों लिया और कहा कि अभी विपक्ष 543 सीटों पर हर रही है लेकिन अगर यह महिला आरक्षण बिल लोकसभा से पास हो जाता तो उन्हें ज्यादा सीटों पर हारने का डर बना हुआ था, इसी के डर से विपक्ष में महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पास नहीं होने दिया.
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का पास नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. विपक्ष के द्वारा कभी महिलाओं को आगे नहीं देखने का उन्होंने आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इस बिल के आने से आम महिलाओं को राजनीतिक में आगे आने का मौका मिलता लेकिन उन्होंने विपक्ष पर अपने घरों की महिलाओं को आगे लाकर रखने का आरोप लगाया है. इसको लेकर उन्होंने राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने की बात कही. प्रदेश मंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मोदी सरकार जल्दी इस बिल को लोकसभा में पास करवा लेगी. इस दौरान माहुरी मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर माथुर ,दामोदर सेठ, सुनील सेठ, मथुरासिनी भवन संचालन समिति अध्यक्ष दिनेश सेठ, जयप्रकाश राम, महेश भदानी सहित मोनिका कुमारी, रुबी कुमारी, सोना प्रकाश, सहित बड़ी संख्या में माहुरी महिला समिति के महिला सदस्य मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू