नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ा महिलाओं का मान, भाजपा नेत्रियों ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ा महिलाओं का मान, भाजपा नेत्रियों ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ा महिलाओं का मान भाजपा नेत्रियों ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

न्यूज11 भरत
​पलामू/डेस्क:
मेदिनीनगर के स्थानीय ज्योति लोक होटल में रविवार को मेदीनिनगर नगर निगम कि मेयर अरुणा शंकर और भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' लागू किए जाने को ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विशेष आभार प्रकट किया.

​प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को सशक्त बनाने का जो संकल्प लिया था, उसे इस अधिनियम के माध्यम से धरातल पर उतार दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री का महिलाओं के प्रति सम्मान और उन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास शुरू से ही स्पष्ट रहा है. सरकार ने न केवल सामान्य वर्ग बल्कि आदिवासी समाज की महिलाओं को मजबूत करने के लिए भी कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं. अब लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर उन्होंने देश की राजनीति में आधी आबादी की भागीदारी को नई ऊंचाई प्रदान की है.

भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने कहा कि यह कानून नए भारत की नारी के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है. पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक महिलाओं के निर्णय लेने की क्षमता अब और अधिक प्रभावी होगी. प्रेस वार्ता में मौजूद नेताओं ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री के इस दूरदर्शी निर्णय की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी युग की शुरुआत बताया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस कानून के आने से आने वाले समय में देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं का नेतृत्व और अधिक सशक्त होकर उभरेगा. इस प्रेस वर्ता मे पलामू चैम्बर कि महिला विंग की ​अध्यक्ष शिखा अग्रवाल, ​श्रीजल अग्रवाल, मंजू गुप्ता,​ संध्या शेखर, ​प्रीति राज गुप्ता, ​पूजा भिवानिया, रेणु देवी, ​आरती आनंद और ​सुजाता सिंह उपस्थित रही.

यह भी पढ़ें: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को किया गया सम्मानित, मौके पर मौजूद रहे कई गणमान्य अतिथि
 
संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

झारखंड

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

बसिया: सड़क हादसों का

झारखंड

बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस