पलामू

पलामू: खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में नंगे तार की चपेट में आने से हुई संदीप भुईयां की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया.

By : Ark Sahuliyar
पलामू: खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में नंगे तार की चपेट में आने से हुई संदीप भुईयां की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में कार्रवाई करते हुए आरोपी ललन भुईयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्राथमिकी के अनुसार, वीरेंद्र भुईयां द्वारा अपने भाई संदीप भुईयां की हत्या के आरोप में सुरेश भुईयां, कृष्णा भुईयां और ललन भुईयां के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था.  

पुलिस अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि ललन भुईयां ने अपनी बारी में मकई की फसल लगाई थी, जिसे नीलगाय से बचाने के लिए उसने सिंगल फेज में खंभा और बिजली पोल के सहारे नंगे तार से खेत को घेर रखा था. 

इसी नंगे तार की चपेट में आने से घटना के दिन संदीप भुईयां की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने करीब 57 वर्षीय आरोपी ललन भुईयां को गिरफ्तार किया है. साथ ही साथ पलामू पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अपने खेत, जमीन या बाउंडी की घेराबंदी के लिए बिजली के नंगे तार का उपयोग न करें, क्योंकि इससे किसी भी व्यक्ति या जानवर की मृत्यु हो सकती है और यह एक संगीन अपराध है.
 
संबंधित सामग्री

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले के आरोपी रोशन प्रसाद को झटका, जमानत याचिका खारिज  

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले के आरोपी रोशन प्रसाद को झटका, जमानत याचिका खारिज  

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले में जेल में बंद आरोपी रोशन प्रसाद को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

मुसीखाप गांव से निकलकर भोजपुरी, मगही, झारखंडी, पूर्वी , छपरहिया और निर्गुण भजनों के लिए कर रहे गीत लेखन

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम

आर्मी का जवान कृष्ण कुमार सिंह जब सेवा निवृत्ति लेकर 17 साल के बाद अपने गांव लौटे तो पूरा गांव उनका ग्रैंड वेलकम किया।

अपर बाजार में निगम के नोटिस को लेकर दुकानदारों में नाराजगी, तीन दिनों के अंदर दुकान खाली करने का निर्देश 

अपर बाजार में निगम के नोटिस को लेकर दुकानदारों में नाराजगी, तीन दिनों के अंदर दुकान खाली करने का निर्देश 

नगर निगम के नोटिस को लेकर अपर बाजार के दुकानदारों में नाराजगी फैल रही है. दुकानदारों और निगम के बीच विवाद का मुख्य कारण निगम के द्वारा जारी नोटिस है.

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: सुधीर कुमार और दीपक कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी और जवाब 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: सुधीर कुमार और दीपक कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी और जवाब 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी सुधीर कुमार और दीपक कुमार की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.