सक्रिय हो चुका है मानसून, झारखंड में 4 जुलाई तक खूब बरसेंगे मेघ, आज 16 जिलों पर ...

झारखंड का मौसम

सक्रिय हो चुका है मानसून, झारखंड में 4 जुलाई तक खूब बरसेंगे मेघ, आज 16 जिलों पर मेहरबान रहेंगे इन्द्रदेव

मगर पलामू, गढ़वा, चतरा जिलों में अभी भी मौसम के गर्म रहने की सम्भावना जताई गई

सक्रिय हो चुका है मानसून झारखंड में 4 जुलाई तक खूब बरसेंगे मेघ आज 16 जिलों पर मेहरबान रहेंगे इन्द्रदेव

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं. बारिश की रफ्तार में भी थोड़ी तेजी आई है. मानसून की सक्रियता से कई राज्यों में बारिश की गति बढ़ी है. आज के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने 16 जिलों में अच्छी बारिश की सम्भावना जताई है. IMD के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम दर्जे बारिश हो सकती है. इसके साथ ही  मेघ गर्जन, आंधी और वज्रपात की भी घटनाएं हो सकती हैं. इसको लेकर रांची मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की भी सलाह दी है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा कि मानसून की सक्रियता से 4 जुलाई तक अच्छी बारिश हो सकती है. मगर पलामू, गढ़वा, चतरा जिलों में अभी भी मौसम के गर्म रहने की सम्भावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और पाकुड़ में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. साथ ही रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़ और साहिबगंज में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग के शक में विवाहिता और युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, पाकुड़ पुलिस ने 40 लोगों पर किया केस दर्ज

संबंधित सामग्री

आजसू का युवा अधिवेशन 7–8 अगस्त को जमशेदपुर में

झारखंड

आजसू का युवा अधिवेशन 7–8 अगस्त को जमशेदपुर में

झारखंड के नवनिर्माण का नेतृत्व करें युवा : सुदेश महतो

JPSC के OMR में गलती पड़ी भारी: सिंगल बेंच से डिवीजन बेंच तक, हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

झारखंड

JPSC के OMR में गलती पड़ी भारी: सिंगल बेंच से डिवीजन बेंच तक, हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2026 से जुड़े OMR विवाद मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि गलत बबलिंग के मामलों में अभ्यर्थियों को कोई राहत नहीं मिल सकती.

झारखंड हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करना पड़ा भारी, नगर आयुक्त को तलब करते अवमानना नोटिस

झारखंड

झारखंड हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करना पड़ा भारी, नगर आयुक्त को तलब करते अवमानना नोटिस

हजारीबाग शहर में ट्रैफिक प्रबंधन की खराब स्थिति और अदालत के आदेशों की अनदेखी को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है.

रांची के इटकी प्रखंड में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के लिए भूमि का किया गया निरीक्षण 

झारखंड

रांची के इटकी प्रखंड में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के लिए भूमि का किया गया निरीक्षण 

देश के तीन राज्यों में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना की घोषणा के क्रम में झारखंड में प्रस्तावित संस्थान के लिए रांची जिले के इटकी प्रखंड में भूमि चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है.

नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड

नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की.