संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: ईचागढ़ के सितु में आयोजित सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सबिता महतो एवम सरायकेला जिला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह शामिल हुए. इसी दौरान उन्हें शिकायत मिली कि ईचागढ़ के सिमलटांड में बन रहे कोल्ड स्टोरेज में कुछ अनियमितता है एवम निर्माण कार्य अभी तक पूरा नही हुआ. इसी पर त्वरित एक्शन लेते हुए विधायक सबिता महतो एवम उपायुक्त नीतीश कुमार औचक निरीक्षण करने कोल्ड स्टोरेज पर पहुचे जहा खबर पाते ही पूरे निर्माण कार्य को देख रहे एक मात्र साइट इंचार्ज द्वारा आनन फानन में जेनेरेटर चालू किया. विधायक व उपायुक्त ने गंभीरता से बड़े ही बारीकी से निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. कोल्ड स्टोरेज के ऊपरी मंजिलो के छत लकड़ी से बना हुआ होने के कारण हिल रहा था जिसमे घुसने में सभी डर रहे थे कि कही लकड़ी का छत गिर न जाये.
खबर पाते ही दौड़े दौड़े साइट इंचार्ज आया और निर्माण कार्य के बारे में बताया. निर्माण कार्य मे डिले को लेकर उपायुक्त ने उन्हें फटकार लगाते हुए बोला कि इस निर्माण कार्य की बारीकी से जाँच के लिए जांच कमिटी का गठन किया जाएगा. वही जब पत्रकारों ने विधायक से पूछा कि इतना बड़ा निर्माण कार्य मात्र एक व्यक्ति के भरोसे चल रहा है इसपर विधायक ने साफ तौर पर कह दिया कि जिला उपायुक्त ने जाँच की बात कहीं हैं जल्द ही सारे पहलुओं पर जांच होगी.
यह भी पढ़ें: गढ़वा एसडीएम ने 'कॉफ़ी विद एसडीएम' में माटी से जुड़े मूर्तिकारों के साथ किया संवाद