लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 मामलों में था फरार

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 मामलों में था फरार

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलतामाओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार 9 मामलों में था फरार

न्यूज 11 भारत 
चंदवा/डेस्क:
लातेहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) से जुड़े वांछित आरोपी मुकेश गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसके खिलाफ विभिन्न जिलों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

जानकारी के अनुसार एसपी को सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र के बजरीमरी बेलगढ़ा निवासी मुकेश गंझू अपने गांव आया हुआ है. सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, चंदवा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह तथा बेतर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार मुकेश गंझू चंदवा थाना कांड संख्या 170/23 सहित कुल 9 आपराधिक मामलों में वांछित था. उसके खिलाफ लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, आगजनी, रंगदारी और नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुकेश गंझू पर जमुआरी गांव के प्रद्युम्न यादव हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि माओवादी रविन्द्र गंझू के निर्देश पर मुखबिरी के शक में प्रद्युम्न यादव की हत्या की गई थी, जिसमें मुकेश गंझू और अन्य सहयोगियों की भूमिका सामने आई थी.

इसके अलावा उसके विरुद्ध वर्ष 2022 में कठपुलिया के समीप आगजनी, वर्ष 2023 में लपरा रेलवे पुल पर आगजनी, वर्ष 2024 में सुंदरू सरना टोली में सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी पर फायरिंग, दुधिमाटी, ललकी टांड़ तथा बेतर क्षेत्र में निर्माण कार्यों के दौरान रंगदारी को लेकर पर्चा छोड़ने जैसे गंभीर आरोपों में भी मामले दर्ज हैं.

पुलिस का मानना है कि मुकेश गंझू की गिरफ्तारी से माओवादी संगठन और उसके नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. वहीं पुलिस अन्य फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार अभियान चला रही है.

संबंधित सामग्री

नवजात को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटता रहा एंबुलेंस, पलामू में जगह न मिलने पर रांची ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम 

झारखंड

नवजात को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटता रहा एंबुलेंस, पलामू में जगह न मिलने पर रांची ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम 

चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के जारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या

झारखंड

चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के जारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या

कथित मुर्गा के मांस खाने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में कई बीमार

झारखंड

कथित मुर्गा के मांस खाने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में कई बीमार

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने लगाए 300 पौधे, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, विजयी बच्चे हुए पुरस्कृत

झारखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने लगाए 300 पौधे, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, विजयी बच्चे हुए पुरस्कृत

कल रांची आयेंगे भूपेश बघेल और अजय शर्मा, कांग्रेस पार्टी ने बनाया ऑब्जर्वर

झारखंड

कल रांची आयेंगे भूपेश बघेल और अजय शर्मा, कांग्रेस पार्टी ने बनाया ऑब्जर्वर