मनीष मंडल/ न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा गांव में कथित फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है. एक ही परिवार के करीब आधा दर्जन सदस्य मुर्गा खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए. सभी को उल्टी, दस्त के साथ तबियत बिगड़ने लगीं, जिसके बाद उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. उपचार के बाद कुछ लोगों की हालत में सुधार हुआ, लेकिन 74 वर्षीय परमेश्वर पंडित की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई.
मृतक के पोता आशीष कुमार ने बेंगाबाद थाना में आवेदन कर इंसाफ की गुहार लगाया था. उनके अनुसार, 29 मई को छोटकी खरगडीहा बाजार के एक दुकान से मुर्गा का मांस खरीदा था उनका आरोप है कि पूर्व से काटा बासी मुर्गा के मांस को दे दिया. सभी परिवार ने मुर्गा बनाकर खाया था. इसके बाद सभी की तबीयत खराब होने लगी. गंभीर हालत में परमेश्वर पंडित को नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. वहां से बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौ,त हो गई. श,व का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है. इधर बेंगाबाद पुलिस ने आवेदन के आलोक में कांड संख्या 94/26 अंकित कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.