संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: गावां प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पंसस की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता प्रमुख ललिता देवी ने की. बैठक की शुरुआत सड़क हादसे में मृत बिरने पंसस प्रतिनिधि इंद्रदेव यादव को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित के साथ हुई. बैठक में पिछले दिसंबर माह में हुए बैठक में लिए गए प्रस्ताव की समीक्षा की गई.
बैठक में पशुपालन और पेयजल विभाग के कोई भी अधिकारी की उपस्थिति नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया. वहीं ससमय पर बैठक आयोजित नहीं होने जैसे कई मामलों को सदस्यों ने उठाया. इसपर बीडीओ ने विभागीय कामकाज, त्योहार और चुनाव होने के कारण बैठक नहीं होने की बात कही.
बैठक में पंसस सदस्यों ने क्षेत्र में खराब पड़े ट्रांसफार्मर और जर्जर तार, पोल आदि को अविलंब दुरुस्त कराने की मांग रखी. बैठक में पंसस सदस्यों ने साइकिल वितरण में धांधली और अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. इसपर बीडीओ ने बीपीओ को साइकिल वितरण का सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
बैठक में विद्यालय विकास फंड में घोटाला और बगैर काम कराए राशि निकालने का मामला उठाया. इसपर बीपीओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही. वहीं सुदूरवर्ती क्षेत्र के विद्यालय से शिक्षकों का गायब रहने के साथ अन्य कार्यों में व्यस्त रहने पर नाराजगी जाहिर की. इसपर बीडीओ ने जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया.
बैठक में अस्पताल में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी और पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्धता की मांग रखी. बैठक में गावां के सरकारी विद्यालय में रसोइया चयन के नाम पर अवैध उगाही करने का मामला सामने आया. इसपर बीपीओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही.
मौके पर उपप्रमुख नेहा कुमारी, बीडीओ महेंद्र रविदास, प्रभारी सीओ अभिषेक कुमार, एमओ प्रदीप राम, सांसद प्रतिनिधि नवीन यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, पंसस अशोक यादव, अजीत तिवारी, उमेश साव, आशा देवी, धर्मेंद्र राजवंशी, सुनील दास, अनिता देवी, पंकज कुमार, बीपीओ राजेन्द्र मंडल समेत कई उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में मासिक समीक्षा बैठक में लक्ष्य प्राप्ति पर जोर, बेहतर प्रदर्शन करने वालों का उत्साहवर्धन