देवघर जिले में जनगणना की 'स्व-गणना'प्रक्रिया की उपायुक्त ने की शुरुआत, बताई विवर...

देवघर जिले में जनगणना की 'स्व-गणना'प्रक्रिया की उपायुक्त ने की शुरुआत, बताई विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया

1 मई से 15 मई तक 'ऑनलाइन स्व-गणना' पोर्टल के माध्यम से घर बैठे हो सकेगी जनगणना

देवघर जिले में जनगणना की स्व-गणनाप्रक्रिया की उपायुक्त ने की शुरुआत बताई विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया

शुभेंदु गुप्त/ न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क: जनगणना प्रक्रिया को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने की दिशा में 1 मई को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह द्वारा 'ऑनलाइन स्व-गणना' (Self-Enumeration) पोर्टल के माध्यम से स्वयं का पंजीकरण कर अभियान की शुरुआत की गई.

इस अवसर पर उपायुक्त ने सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर अपना विवरण दर्ज किया और सफलतापूर्वक अपनी SE ID प्राप्त की. आगे उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि "स्व-गणना न केवल एक सुविधा है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में हमारी सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है. डिजिटल माध्यम से दी गई जानकारी अधिक सटीक होती है और इसमें मानवीय त्रुटियों की गुंजाइश नहीं रहती. इस पोर्टल के माध्यम से अब जिले के नागरिक बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के, अपने घर बैठे जनगणना से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. यह पहल न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि वास्तविक समय (Real-time) में सटीक डेटा संग्रह सुनिश्चित करने में भी मील का पत्थर साबित होगी. आगे उपायुक्त ने जिलेवासियों से इस डिजिटल पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. साथ ही उन्होंने कहा, "सटीक जनगणना ही भविष्य की कल्याणकारी योजनाओं का आधार है. ऐसे में सभी नागरिक निर्धारित समय सीमा (01मई से 15 मई) के भीतर पोर्टल पर अपनी सही जानकारी दर्ज कर जिले और राष्ट्र के विकास में योगदान दें."

स्व-गणना करने की प्रक्रिया
नागरिक अब नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं:

  • आधिकारिक पोर्टल: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाएं.
  • लॉगिन: अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी (OTP) के माध्यम से सुरक्षित लॉगिन करें.
  • स्थान का चयन: अपने राज्य, जिला और क्षेत्र की जानकारी चुनें.
  • मैपिंग: डिजिटल मैप पर अपने घर का सटीक स्थान चिह्नित करें.
  • विवरण: घर और परिवार से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी भरें.
  • सबमिट और आईडी: जानकारी जमा (Submit) करने के बाद, आपको एक विशिष्ट SE ID प्राप्त होगी.

महत्वपूर्ण निर्देश

  • SE ID संभाल कर रखें: नागरिक अपनी SE ID को सुरक्षित रखें. इसका उपयोग मकान सूचीकरण हेतु 2 मई 2026 से 31 मई 2026 के बीच किया जाएगा.
  • सत्यापन: जब गणनाकर्मी (Enumerator) आपके घर आएंगे, तो उन्हें अपनी SE ID दिखाएं. इसके बाद गणनाकर्मी द्वारा आपकी जानकारी का भौतिक सत्यापन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Census 2027: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनगणना के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की
 

संबंधित सामग्री

बोकारो ट्रेज़री घोटाला मामले में SIT की कार्रवाई जारी, आरक्षी के पद पर तैनात काजल मंडल गिरफ्तार, 8.75 लाख रुपये बरामद

झारखंड

बोकारो ट्रेज़री घोटाला मामले में SIT की कार्रवाई जारी, आरक्षी के पद पर तैनात काजल मंडल गिरफ्तार, 8.75 लाख रुपये बरामद

ओरमांझी में TPC से जुड़े दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

झारखंड

ओरमांझी में TPC से जुड़े दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में जनगणना-2027 के स्व-गणना प्रक्रिया का किया शुभारंभ 

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में जनगणना-2027 के स्व-गणना प्रक्रिया का किया शुभारंभ 

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, लोक भवन ने आयोग के अध्यक्ष को लिखा पत्र 

झारखंड

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, लोक भवन ने आयोग के अध्यक्ष को लिखा पत्र 

रांची के 7 वर्षीय तैराक इशांक ने दुनिया में बजाया भारत का डंका, 29 किलोमीटर के

झारखंड

रांची के 7 वर्षीय तैराक इशांक ने दुनिया में बजाया भारत का डंका, 29 किलोमीटर के 'पाक स्ट्रेट' पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड