जेटेट नियमावली रद्द होना पलामू के युवाओं की जीत, परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ तो हो...

जेटेट नियमावली रद्द होना पलामू के युवाओं की जीत, परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ तो होगा जोरदार आंदोलन - आशुतोष तिवारी

जेटेट नियमावली रद्द होना पलामू के युवाओं की जीत परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ तो होगा जोरदार आंदोलन - आशुतोष तिवारी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  जेटेट नियमावली रद्द होने पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा समाजसेवी सह हम पार्टी सेकुलर के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि यह हमारे आंदोलन और पलामू के लाखों युवाओं की जीत है. संविधान की मूल भावना के अनुसार प्रत्येक क्षेत्र एवं बोली बोलने वाले लोगों को समान अवसर पाने का अधिकार है परंतु जेटेट नियमावली तर्कसंगत नहीं थी. सरकार ने बिना जमीनी हकीकत समझे और युवाओं के भविष्य की परवाह किए बिना यह नियमावली लागू करने का प्रयास किया था जिसका खामियाजा लाखों युवाओं को भुगतना पड़ रहा था. उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है जिसे हम पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है. 

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में 2011 से शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू है जिसके तहत प्रत्येक वर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित किया जाना है परंतु झारखंड का दुर्भाग्य है कि अभी तक मात्र दो बार ही इस परीक्षा का आयोजन हो पाया है. उन्होंने कहा कि 2012 में नियमावली बनी थी जिसके आधार पर 2013 और 2016 में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके बाद दोबारा 2019 में नियमावली बनाई गई और इसमें अभी तक चार बार बदलाव किया जा चुका है परंतु परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी है. जिसका खमियाजा यहां के लाखों युवाओं को उठाना पड़ रहा है.

झारखंड राज्य में 10 वर्षों से शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं हो पायी है और करीब 5 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. झारखंड सरकार से अपील है कि इस बार भी नियमों की आड़ में यह परीक्षा नहीं टले और सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित किया जा सके ताकि लाखों परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो सके और अपने भविष्य का निर्माण कर सके. युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बिल्कुल ही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम यह चेतावनी देते हैं कि इस बार भी परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया तो सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: खेती की नई तकनीक अपनाकर सिमडेगा के किसान नई फसल के सहारे जिले की कृषि को नई पहचान दिलाने का कर रहे प्रयास

संबंधित सामग्री

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

झारखंड

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

कांग्रेस अध्यक्ष का मानसिक संतुलन खराब, रांची के कांके में है इलाज की समुचित व्यवस्था

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

झारखंड

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

झारखंड

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

झारखंड

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

झारखंड

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

अभिलेखों के संधारण और जनसुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश