BJP कल प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालय में बिजली विभाग के समक्ष करेगी प्रदर्शन

BJP कल प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालय में बिजली विभाग के समक्ष करेगी प्रदर्शन

bjp कल प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालय में बिजली विभाग के समक्ष करेगी प्रदर्शन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में बढ़ती बिजली दरों, लगातार हो रही बिजली कटौती तथा पोस्टपेड मीटर में हो रही अनियमित बिलिंग के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है. आम जनता से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के निर्देशानुसार कल 17 अप्रैल को प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय जिला स्तरीय आक्रोशपूर्ण धरना आयोजित किया जाएगा.

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण आम उपभोक्ता भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. एक ओर बिजली दरों में लगातार वृद्धि हो रही है, तो दूसरी ओर बिजली आपूर्ति की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है. वहीं पोस्टपेड मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को मनमाने और त्रुटिपूर्ण बिल थमाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह जनहित से जुड़ा हुआ है और पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भाजपा इस मुद्दे पर जनता की आवाज बनकर सरकार को जवाबदेह बनाने का कार्य करेगी. भानु प्रताप शाही ने प्रदेशवासियों से भी इस जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह संघर्ष आम जनता के अधिकारों और सुविधाओं की रक्षा के लिए है.

ये भी पढ़ें- छोटे अस्पतालों को राहत की तैयारी, 50 बेड तक क्लिनिकल एक्ट से मिल सकती है छूट

संबंधित सामग्री

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

झारखंड

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

झारखंड

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा

झारखंड

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा 'विघ्नहर्ता' का स्वरूप