भाजपा 24 जुलाई को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर राहुल गांधी का करेगी पुतला दहन

पुतला दहन

भाजपा 24 जुलाई को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर राहुल गांधी का करेगी पुतला दहन

झारखंड में JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में उठे गंभीर सवालों पर कांग्रेस की चुप्पी एवं इनके दोहरे रवैए को लेकर है भाजपा का यह कार्यक्रम

भाजपा 24 जुलाई को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर राहुल गांधी का करेगी पुतला दहन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार भाजपा ने 24 जुलाई (शुक्रवार) को शाम 4:00 बजे राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र के खिलाफ राहुल गांधी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है. यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने दी है.

इस संबंध में बालमुकुंद सहाय ने बताया कि कांग्रेस की कथनी, करनी, चाल-चरित्र में बहुत अंतर है. एक तरफ वह देशभर में परीक्षा पारदर्शिता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर झारखंड में JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में उठे गंभीर सवालों पर पूरी तरह मौन है. उनका दिल्ली और झारखंड में अलग अलग मापदंड है. यह पुतला दहन कार्यक्रम इसी दोहरे राजनीतिक चरित्र एवं झारखंड के युवाओं के साथ हुए इनके द्वारा किए जा रहे अन्याय के विरोध में है. 

उन्होंने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कांग्रेस की चुप्पी उसके दोहरे राजनीतिक चरित्र को उजागर करती है. एक ओर राहुल गांधी परीक्षा व्यवस्था पर भाषण देते हैं, वहीं दूसरी ओर झारखंड में अपनी सहयोगी सरकार के कार्यकाल में युवाओं के साथ हुए कथित अन्याय पर एक शब्द भी नहीं बोलते.

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को छात्रों की इतनी ही चिंता है तो झारखंड में जेपीएससी के द्वारा जितनी भी परीक्षा कराई गई है उसकी सीबीआई जांच की मांग इन्हें अपनी पार्टी के सहयोग से चल रही हेमंत सरकार से करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की मांग है कि भर्ती प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो तथा युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसी जनभावना को लेकर भारतीय जनता पार्टी राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस के दोहरे रवैए के खिलाफ लोकतांत्रिक विरोध दर्ज करेगी.

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई