संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ की गई कथित धर्मविरोधी, जातिवादी एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न मंडलों में पुतला दहन कर अपना कड़ा आक्रोश जताया है. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति से राज्य के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और अन्य जनहित के मुद्दों पर जवाब देने की अपेक्षा रहती है, लेकिन सरकार की विफलताओं पर चर्चा करने के बजाय भाजपा को लेकर जातिगत टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि सरकार के पास राज्य का खजाना खाली होने और सरकारी कर्मियों को वेतन न मिलने जैसे गंभीर मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं है इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर राजनीतिक स्टंट कर रही है.
भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों और जनसमस्याओं को लेकर लगातार सवालों के घेरे में है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं क्योंकि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है लेकिन जाति के आधार पर किसी राजनीतिक दल या उसके कार्यकर्ताओं को निशाना बनाना सामाजिक समरसता के हित में नहीं है. प्रेम सिंह और पूर्व सांसद मनोज कुमार ने भी वित्त मंत्री के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भ्रष्ट सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं बची है और भाजपा जनहित तथा विकास के मुद्दों को लेकर सरकार से लगातार सवाल करती रहेगी. प्रभात कुमार ने कहा कि वित्त मंत्री को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए,
जिसके बाद विभिन्न मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए राधाकृष्ण किशोर का पुतला दहन किया जिसमें नरेंद्र पाण्डेय, विजयानंद पाठक, अविनाश वर्मा, विजय ठाकुर, अजय सिंह, रूपा सिंह, विपुल गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, आशीष भारद्वाज, मनोज विश्वकर्मा, प्रियरंजन शर्मा, श्रवण गुप्ता, सुनील पाण्डेय, शुभम गुप्ता, श्वेतांक गर्ग, राकेश पाण्डेय, मंजू देवी, शोभा शर्मा, शोभा चंद्रवंशी, उपासना सिंह, चंद्रकांत, प्रधान कुमार, प्रफुल तिवारी, रूप सिंह, मनी मोदनवाल, शिव कुमार मिश्रा, कुणाल किशोर, अभिमन्यु पाण्डेय, लाला यादव, संजय कुमार, शशि शेखर, राजकुमार गुप्ता, मंगल पासवान, सुजीत मिश्रा, कुणाल कुमार, रंजीत कुमार और आनंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: वांटेड नक्सली को पकड़कर छोड़ने के मामले एसपी ने दंगवार पिकेट प्रभारी को किया लाइन हाजिर