न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था के खिलाफ, RIMS की डेंटल छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, रांची महानगर, पूर्वी एवं पश्चिमी जिला के द्वारा आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.
इस प्रदर्शन के माध्यम से दोषियों को स्पीडी ट्रायल के जरिए कड़ी से कड़ी सजा, विशेष रूप से फांसी दिलाने की मांग की जाएगी. कार्यक्रम के तहत 19 अप्रैल को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक में मशाल जुलूस निकाला जाएगा. वहीं 20 अप्रैल को रांची SSP कार्यालय का घेराव कर न्याय की मांग को और तेज किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- राज्यपाल संतोष गंगवार ने 'झारखण्ड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026' पर अपनी स्वीकृति प्रदान की