चाईबासा निषाद समाज की मां शीतला और ग्राम देव की वार्षिक पूजा 22 अप्रैल को धूमधाम से होगी

By : News11 Bharat
चाईबासा निषाद समाज की मां शीतला और ग्राम देव की वार्षिक पूजा 22 अप्रैल को धूमधाम से होगी

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में निषाद समाज की वार्षिक देवी पूजा 22 अप्रैल 2026 दिन बुधवारको धूमधाम से होगी. भीख मंगाई की रस्म 19 अप्रैल दिन रविवार को होगी. इस अवसर पर पूरे विधि- विधान के साथ परंपरा को निभाते हुए मां शीतला एवं ग्राम देव बाबा की श्रद्धा पूर्वक पूजा एवं आराधना की जएगी. ज्ञात हो कि चाईबासा में वार्षिक देवी पूजा कई वर्षों से निषाद समाज के लोग करते आ रहे हैं, यहां का मां शीतला का मंडप काफी पुराना, चर्चित है, जो जागृत होने के साथ यहां के लोगों को आस्था से जोड़ती है. लोग यहां पूजा- पाठ करने आते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मानसिक करते हुए मां की आराधना करते हैं.

सुश-समृद्धि के लिए धूमधाम से की जाती है पूजा

यहां के पूजा का विशेष महत्व है जो पूरे धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ की जाती है, जिससे लोगों को सुख शांति और समृद्धि मिलती है. इस पूजा को करने से कई तरह की बीमारियों से निजात मिलता है एवं गर्मी की तपिश थोड़ी कम होती है ऐसी मान्यता है. विभिन्न समाज के लोग अपने- अपने रीति रिवाज से मां शीतला की पूजा एवं आराधना करते है. अवसर पर भक्तों के बीच चाय, तरबूज, आइसक्रीम, शरबत, चॉकलेट, ठंडा पानी का वितरण एवमं प्रसाद का वितरण किया जएगा.

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

इस पूजा को सफल बनाने के लिए स्थानीय शीतला मंदिर बड़ा नीमडीह चाईबासा में बैठक की गई जिसमें राजु निषाद ललन निषाद बिहारी निषाद गुड्डू निषाद मोहन निषाद विकास निषाद जगदीश निषाद राजू निषाद राजेश निषाद नरेश निषाद बड़का निषाद संतोष निषाद सूरज निषाद छोटू निषाद बिट्टू निषाद लांगडू निषाद विशाल निषाद बसंती देवी मृदुला निषाद प्रमिला देवी पिंकी देवी राजू निषाद छोटे निषाद अलोक निषाद नेरश निषाद के साथ अन्य निषाद समाज के लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: 45 हजार सहायक अध्यापक 18 अप्रैल से करेंगे आमरण अनशन,  आकलन-टेट समतुल्यता सहित मांगों को लेकर बैठक
 

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार