पुलकित मणि

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

By : Dipali Kumari
PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

न्यूज़11 भारत 
नेशनल/डेस्क: 
इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर पुलकित मणि अब विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा. वहीं लखनऊ और कानपुर में लगातार मिल रही धमकियों के कारण शो कैंसिल कर दिया गया है. 

"अब अंडरग्राउंड होने का समय आ गया"- पुलकित मणि

पुलकित मणि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (@hunnywhoisfunny) पर एक स्टोरी शेयर कर शो के रद्द होने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि कुछ अप्रत्याशित और आकस्मिक कारणों की वजह से उन्हें अपना नोएडा शो कैंसिल करना पड़ रहा है. एक अन्य स्टोरी में उन्होंने लिखा कि गुंडा किस्म के लोगों की लगातार धमकियों के कारण लखनऊ और कानपुर में मेरे शो रद कर दिए गए हैं.
पुलकित ने दर्शकों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए माफी मांगी और उनके सहयोग व समर्थन के लिए आभार जताया. साथ ही एक स्टोरी में उन्होंने मीम लगाते हुए लिखा है, अब अंडरग्राउंड होने का समय आ गया है.

क्या है PM मोदी की मिमिक्री का पूरा मामला ?

बताते चलें यह पूरा विवाद 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने से जुड़ा है. छात्रों के संवाद कार्यक्रम में पुलकित मणि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के बोलने के तरीके, कूटनीति, विदेशी नेताओं के साथ मुलाकातों और रैलियों के अंदाज पर राजनीतिक व्यंग्य करते हुए मिमिक्री की थी. 

मंच पर जब राहुल गांधी ने उनसे बातचीत की, तो पुलकित ने पीएम मोदी की आवाज की नकल उतारते हुए हाल ही में एक रैली के दौरान एक बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने वाली घटना का जिक्र किया और कहा, मां को कुर्सी दो. इसके अलावा, उन्होंने सिर पर सिक्का चिपकाकर भी मिमिक्री की. इस पूरे एक्ट के दौरान मंच पर मौजूद राहुल गांधी भी हंसते और प्रतिक्रिया देते नजर आये. 

भड़की भाजपा, राहुल गाँधी से सार्वजनिक माफी की मांग  

इस मिमिक्री वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां का अपमान बताया है. इसके अलावा इस मिमिक्री पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के हंसने पर भी भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताया और राहुल गांधी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है. 

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस विवाद पर बचाव करते हुए इसे केवल एक साधारण हास्य-व्यंग्य और राजनीतिक मिमिक्री बताया है. 

कौन हैं पुलकित मणि?

पुलकित मणि एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो सोशल मीडिया पर मिमिक्री, राजनीतिक व्यंग्य और समसामयिक मुद्दों पर कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं. वे Instagram पर @hunnywhoisfunny नाम से सक्रिय हैं और करीब 2021 से प्रोफेशनल स्टैंड-अप कॉमेडी कर रहे हैं. 
कॉमेडी में आने से पहले वे नोएडा के एक स्कूल में फ्रेंच शिक्षक के रूप में काम कर चुके हैं. 

इसे भी पढ़ें: बैंक हड़ताल: लगातार 5 दिन बंद रहेंगे BANK, जल्द से जल्द निपटा लें जरूरी काम 


 

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का