न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स के शवगृह में रखे 43 लावारिस शवों को आखिरकार मुक्ति मिल गई. रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया. सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ सामूहिक अंतिम संस्कार कराया. संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी.
पहचान और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शवों को संस्था के सुपुर्द किया था. अंतिम संस्कार के दौरान मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. मुक्ति संस्था लंबे समय से लावारिस और अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार का कार्य कर रही है.
संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 2271 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है. अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया. मौके पर संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे-
- प्रवीण लोहिया
- रवि अग्रवाल
- संजय गोयल
- परमजीत सिंह टिंकू
- आशीष भाटिया
- आर के गांधी
- सीताराम कौशिक
- अमित किशोर
- राजा गोयनका
- सौरभ बथवाल
- अरविंद सिंह
- सुमित अग्रवाल
- राहुल जायसवाल
- राहुल चौधरी
- गौरीशंकर शर्मा
- अरुण कुटरियार
- सुनील अग्रवाल
- संदीप पपनेजा
- सुदर्शन अग्रवाल
यह भी पढ़ें: सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी