4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को दिलाया इंसाफ, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई की सराहना

By : News11 Bharat
4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को दिलाया इंसाफ, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई की सराहना

न्यूज11  भारत

बड़कागांव/डेस्क: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आने के बाद बड़कागांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. चंदौल गांव निवासी 23 वर्षीय रेशमी कुमारी द्वारा अपने ही सगे छोटे भाई अर्जुन कुमार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया गया. आवेदन मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह तुरंत एक्शन मोड में नजर आए.

पीड़िता ने बताया कि 7 मई 2026 की रात वह अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी. इसी दौरान उसका भाई अर्जुन कुमार गलत नीयत से कमरे में घुस गया और विरोध करने के बावजूद जबरदस्ती दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़कागांव थाना कांड संख्या 77/26 बीएनएस की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कराया.

इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की और आरोपी को महज चार घंटे के भीतर हजारीबाग की ओर भागने के दौरान टीपी-5 के पास से गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया गया. वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच कराकर सुरक्षित घर भेजा गया.

क्षेत्र में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की तेज कार्रवाई और अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैये की जमकर चर्चा हो रही है. लोगों का कहना है कि जब से उन्होंने बड़कागांव थाना की कमान संभाली है, लगातार त्वरित कार्रवाई देखने को मिल रही है और अपराधियों में पुलिस का डर साफ दिखाई देने लगा है.

यह भी पढ़ें: अपर समाहर्ता ने घाघरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.