भरनो में जंगली हाथियों का आतंक: दो घर ध्वस्त, धान व फसलें बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत

भरनो में जंगली हाथियों का आतंक: दो घर ध्वस्त, धान व फसलें बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत

भरनो में जंगली हाथियों का आतंक दो घर ध्वस्त धान व फसलें बर्बाद ग्रामीणों में दहशत

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड में एक बार फिर जंगली हाथियों का उत्पात शुरू हो गया है.बीते शनिवार की रात प्रखंड के दुम्बो भगतटोली गांव में जंगली हाथी ने जमकर तबाही मचाई.इस दौरान दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया,वहीं भारी मात्रा में अनाज और फसलें भी बर्बाद हो गईं. जानकारी के अनुसार,दुम्बो भगतटोली निवासी प्रदीप महतो के घर पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे जंगली हाथी ने हमला कर दिया.

उस समय घर के सभी सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे.अचानक हाथी के हमले से अफरा-तफरी मच गई.हाथी ने देखते ही देखते कच्चे घर को ध्वस्त कर दिया.घर के अंदर रखे बक्सा,अलमारी, कुर्सी-टेबल सहित अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गए. इतना ही नहीं,घर में रखा करीब तीन क्विंटल धान भी हाथी ने खा लिया और बर्बाद कर दिया.

इसी क्रम में हाथी ने दुम्बो गांव के खकसीटोली निवासी बोलो उरांव के घर को भी निशाना बनाया.उनके घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा अंदर रखे लगभग दो क्विंटल धान को खाकर और बिखेरकर नष्ट कर दिया.हाथी का उत्पात यहीं नहीं रुका.आसपास के कई किसानों के खेतों में घुसकर उसने लगी फसलों को भी रौंद डाला,जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

ग्रामीण रातभर जागकर किसी तरह अपनी जान बचाने में लगे रहे.घटना की सूचना मिलने पर रविवार को पंचायत के मुखिया जयराम उरांव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे.उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वन विभाग से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया.ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द मुआवजा देने के साथ-साथ हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है.इधर प्रभावित ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग से मुआवजा की मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई गई है.

यह भी पढ़ें: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिमडेगा इकाई ने JPSC परीक्षा केंद्रों पर किया सेवा कार्य

संबंधित सामग्री

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

झारखंड

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

कांग्रेस अध्यक्ष का मानसिक संतुलन खराब, रांची के कांके में है इलाज की समुचित व्यवस्था

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

झारखंड

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

झारखंड

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

झारखंड

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

झारखंड

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

अभिलेखों के संधारण और जनसुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश