न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले में आरोपी इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता ने आज रांची स्थित PMLA की विशेष कोर्ट में सरेंडर किया हैं. जिसके बाद कोर्ट ने अशोक कुमार गुप्ता को कुछ शर्तों पर जमानत दे दी हैं. कोर्ट ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर अशोक कुमार गुप्ता की याचिका मंजूर की हैं. इस मामले में ईडी ने हाल ही में प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया हैं. जिसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी किया.
यह भी पढ़े: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामला, 60 से ज्यादा आरोपियों की बेल पर हुई सुनवाई