न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: टेंडर कमीशन घोटाला मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को कोर्ट का झटका मिला है. झारखंड हाईकोर्ट ने आलमगीर आलम की याचिका खारिज कर दी है. पीएमएलए कोर्ट द्वारा डिस्चार्ज पिटीशन खारिज करने और आरोप गठित करने को आलमगीर आलम ने चुनौती दी है. पीएमएलए कोर्ट ने आलमगीर आलम की डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज करने के बाद आरोप गठित किया था. जहां मामले की सुनवाई गवाही के स्टेज पर चल रही है.
टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ED ने 6 मई 2024 को बड़ी कार्रवाई की थी. कई इंजिनियर, ठेकदार, कॉन्ट्रेक्टर और आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने पर छापेमारी की थी. उस छापेमारी में संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के आवास से करीब 32.2 करोड रुपए कैश बरामद हुए थे.
वहीं, संजीव लाल के आवास से 10.5 लाख रुपए बरामद हुए थे. साथ ही उनके सचिवालय स्थित कार्यालय से 2.3 लाख बरामद हुए थे. जिसके बाद जांच की आंच पूर्व मंत्री आलमगीर आलम तक जा पहुंची थी. 14 और 15 मई 2024 को ED ने आलमगीर आलम को समन जारी कर बुलाया और पूछताछ की थी. पूछताछ के बाद ED ने 15 मई 2024 को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तब से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है.
ये भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई के खिलाफ JMM ने किया आंदोलन का ऐलान, राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर कल धरना-प्रदर्शन
टेंडर कमीशन घोटाला: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मिला कोर्ट का झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
संबंधित सामग्री
भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उमाशंकर अकेला ने किया नमन, उनके विचारों को युवाओं के लिए बताया आज भी प्रेरणा
उमाशंकर अकेला ने चौपारण स्थित अपने आवास पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया
फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सांसद जोबा मांझी और विधायक निरल पूर्ति ने पुरस्कृत कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
नवयुवक संघ बलियापोसी-राईकासाई की तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एमटीएफसी की टीम ने जीती
JUT के दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दी बधाई
बड़ी डिग्री से बड़ा जीवन नहीं बनता, बड़ा उद्देश्य जीवन को बड़ा बनाता है: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार
गुमला से लापता नाबालिग मामले में HC में सुनवाई, संदिग्ध भूखली लकड़ा के ‘सस्पेक्ट डिटेक्शन टेस्ट’ की रिपोर्ट पॉजिटिव
गुमला से लापता नाबालिग मामले में सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. संदिग्ध भूखली लकड़ा के ‘सस्पेक्ट डिटेक्शन टेस्ट’ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व प्रमुख के पति को मारी गोली
आंदर थाना क्षेत्र के शिवली मठिया गांव में गोलीबारी की घटना में आंदर प्रखंड की पूर्व प्रमुख प्रतिभा गिरी के पति एवं शिक्षक किशोर कुमार गिरी गंभीर रूप से घायल हो गये।