न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: गुमला से लापता नाबालिग मामले में सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. संदिग्ध भूखली लकड़ा के ‘सस्पेक्ट डिटेक्शन टेस्ट’ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संदिग्ध पहचान टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में कराया गया था. राज्य सरकार ने टेस्ट की पूरी रिपोर्ट हाईकोर्ट में सौंपी. जांच की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार ने शपथपत्र दाखिल किया. 2019 से 2023 तक गुमला में तैनात रहे पूर्व SPs की भूमिका पर भी रिपोर्ट दाखिल किया गया है. पूर्व SP की कथित लापरवाही की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनी थी. IG प्रोविजन की अध्यक्षता में वन-मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी जांच कर रही है. हाईकोर्ट ने दोनों शपथपत्रों पर याचिकाकर्ता से जवाब मांगा. बता दें कि मामले में नाबालिग की मां की ओर से हैबियस कॉर्पस दाखिल की गई है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शशांक शेखर ने पक्ष रखा. वहीं राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता मृणाल कांति रॉय ने पक्ष रखा.
यह भी पढ़ें- बोकारो: तेतुलिया लैंड स्कैम मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त किंग पिन शैलेश की संपत्ति जब्त