कोडरमा में 10 बिरहोर बच्चे लापता, 6 दिन बाद भी सुराग नहीं

कोडरमा में 10 बिरहोर बच्चे लापता, 6 दिन बाद भी सुराग नहीं

कोडरमा में 10 बिरहोर बच्चे लापता 6 दिन बाद भी सुराग नहीं

न्यूज़11 भारत
कोडरमा/डेस्क:
कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ियाई बिरहोर टोला से दस नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया हैं. बच्चों के लापता हुए छह दिन बीत चुके है लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा हैं. घटना के बाद से बिरहोर समुदाय के परिवारों में भय, बेचैनी और आक्रोश का माहौल हैं. परिजनों के अनुसार, सभी बच्चे 1 फरवरी को परसाबाद में भोज खाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चों का कोई पता नहीं चला तो परिजन चिंतित हो उठे.

लापता बच्चों के नाम
लापता बच्चों में निशा कुमारी (7), रमेश बिरहोर (5), सजनी बिरहोर (8), बिरजू बिरहोर, मिथुन बिरहोर, शिवानी बिरहोर, कल्पना बिरहोर, रेखा बिरहोर (8), अनीशा बिरहोर (6) सहित एक अन्य बच्चा शामिल हैं.

बच्चों के नहीं लौटने पर 3 फरवरी को स्वजन स्थानीय मुखिया राजेंद्र यादव के पास पहुंचे. मुखिया ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना जयनगर थाना प्रभारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को दी. हालांकि, आरोप है कि शुरुआती स्तर पर पुलिस-प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. अधिकारियों द्वारा यह कहकर बात टाल दी गई कि बिरहोर समुदाय घुमक्कड़ होता है और बच्चे खुद लौट आएंगे. जब 5 फरवरी तक भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला, तो शुक्रवार को स्वजन जयनगर थाना पहुंचे और खोजबीन की गुहार लगाई. इसके बाद मामला वरीय अधिकारियों तक पहुंचा. एसपी अनुदीप सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया.

गांव पहुंची पुलिस और टेक्निकल सेल की टीम
शुक्रवार को प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार, जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह, महिला थाना प्रभारी हेमा कुमारी, तिलैया डैम ओपी प्रभारी और टेक्निकल सेल की टीम गड़ियाई बिरहोर टोला पहुंची. 

टीम ने लापता बच्चों के परिजनों से पूछताछ की और आसपास के इलाकों की जानकारी जुटाई. प्रशिक्षु डीएसपी ने भरोसा दिलाया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चों को खोज लिया जाएगा.

यह भी पढ़े: जमशेदपुर में आतंकी साजिश का शक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कपाली से दो संदिग्धों को दबोचा
 

संबंधित सामग्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा-

बिहार

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा- '2025 के जनादेश में...'

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

बिहार

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया