तमासिन जलप्रपात

चतरा: खतरे के निशान पर तमासिन जलप्रपात, रेड जोन के बावजूद जान जोखिम में डालकर रील बना रहे लोग

प्रशासन ने इसे 'रेड जोन' घोषित किया है, लेकिन इसके बावजूद लोग रील बनाने के लिए जान से खिलवाड़ कर रहे हैं.

By : Dipali Kumari
चतरा: खतरे के निशान पर तमासिन जलप्रपात, रेड जोन के बावजूद जान जोखिम में डालकर रील बना रहे लोग

न्यूज़11 भारत 
चतरा/डेस्क: 
झारखंड में लगातार हुई मूसलाधार अब्रिश के बीच चतरा का प्रसिद्ध तमासिन जलप्रपात इन दिनों अपने रौद्र रूप में है. प्रशासन ने इसे 'रेड जोन' घोषित किया है, लेकिन इसके बावजूद लोग रील बनाने के लिए जान से खिलवाड़ कर रहे हैं. सबसे हैरान करने वाली बात है कि राजपुर पुलिस इस जानलेवा लापरवाही से पूरी तरह बेखबर है.

लगातार हो रही बारिश के कारण तमासिन जलप्रपात का जलस्तर काफी बढ़ गया है और पानी का सैलाब तेज रफ्तार से बह रहा है. यहां के भारी पत्थरों का कटान इतना खतरनाक और फिसलन भरा है कि अगर किसी का पैर फिसले, तो उसका बचना नामुमकिन है. इसके बावजूद, यूट्यूबर्स और ब्लॉगर अपनी जान जोखिम में डालकर तेज धार के बिल्कुल किनारे जाकर ब्लॉगिंग और रील बना रहे हैं. यह किसी बड़ी अनहोनी को सीधा न्योता है. स्थानीय प्रशासन ने यहां जाने पर सख्त पाबंदी लगाई है, लेकिन मौके पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है. 

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रवैया राजपुर थाना पुलिस का है. जब न्यूज़ 11 ने इस लापरवाही पर राजपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार से सवाल किया, तो उनका जवाब था कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं है. अब सवाल यह उठता है कि क्या राजपुर पुलिस को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? क्या पुलिस प्रशासन किसी की जान जाने के बाद ही घटना स्थल पर पहुंचने की जहमत उठाएगा?

इसे भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन से अगवा 4 साल का बच्चा सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

रांची के हरमू में राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर कालिख पोतना विकृत मानसिकता और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र