न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: राजगंज इंटर कॉलेज की अर्थशास्त्र विषय की व्याख्याता स्वाति राय को अर्थशास्त्र विभाग से डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि मिलने पर कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस उपलब्धि से पूरे कॉलेज में खुशी का माहौल देखा गया.
स्वाति राय का शोध विषय “झारखंड के उत्तरी छोटा नागपुर डिवीजन में शिक्षा के ग्रामीण और शहरी रुझानों का तुलनात्मक अध्ययन: महिला सशक्तिकरण पर महिला शिक्षा का प्रभाव” रहा. उनका यह शोध कार्य संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सोमक विश्वास के निर्देशन में पूरा हुआ.
इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य संजीत कुमार महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वाति राय को शुभकामनाएं दीं. वहीं कॉमर्स के व्याख्याता सोमनाथ केसरी ने कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जिससे कॉलेज के विद्यार्थियों को भी प्रेरणा और लाभ मिलेगा.
समारोह के दौरान वरिष्ठ शिक्षक डॉ. इरफान अहमद, सुनीता टोप्पो, स्मिता कुमारी और शबनम परवीन ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के बसंत कुमार महतो, संजय कुमार, हीरालाल महतो, भुवनेश्वर महतो, राजेश मल्लाह, दुर्योधन महतो, डिंपी कुमारी, नंदकिशोर महतो, बेलनाथ सोरेन, प्रदीप कुमार, नमिता कुमारी, योगेंद्र प्रसाद सहित पूरा कॉलेज परिवार उपस्थित रहा.
यह भी पढ़ें: केडी मुख्य बाजार में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, खलारी थाने में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी