सुदेश महतो

शासन में परंपराओं एवं न्यायतंत्रों से विचलन पर सुदेश महतो ने उठाए गंभीर प्रश्न

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने राज्य की वर्तमान शासन व्यवस्था और लोकतांत्रिक परंपराओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं.

By : Ark Sahuliyar
शासन में परंपराओं एवं न्यायतंत्रों से विचलन पर सुदेश महतो ने उठाए गंभीर प्रश्न

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने राज्य की वर्तमान शासन व्यवस्था और लोकतांत्रिक परंपराओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि हाल की कुछ घटनाओं ने राज्य की जनता के मन में कई महत्वपूर्ण प्रश्न खड़े कर दिए हैं.

उन्होंने सवाल किया कि क्या राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अप्रासंगिक हो गए हैं? क्या झारखंड में लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई हैं? क्या सरकार का राजनीतिक नेतृत्व विफल हो गया है? क्या शासन पर मुख्यमंत्री की पकड़ कमजोर हो गई है?

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत स्थापित परंपराओं, मर्यादाओं एवं शासन-व्यवस्था से जुड़े मानदंडों से विचलन की हालिया घटनाएं चिंताजनक हैं. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के कारण आम लोगों के मन में भी अनेक सवाल पैदा हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू को मुख्यमंत्री से समय नहीं मिलने के कारण अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्य के मुख्य सचिव को सौंपना पड़ा. यह स्थिति अपने आप में सरकार के राजनीतिक नेतृत्व और लोकतांत्रिक संवाद की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.

उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि सरकार में शामिल राजनीतिक दलों — कांग्रेस एवं झामुमो — के प्रतिनिधिमंडलों को भी अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के बजाय मुख्य सचिव को सौंपना पड़ रहा है. यदि सत्ता पक्ष के सहयोगी दलों को भी मुख्यमंत्री से संवाद के लिए उपलब्धता नहीं मिल रही है, तो यह शासन की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चिंता का विषय है.

सुदेश कुमार महतो ने JPSC-JSSC से जुड़े कथित घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन मांगों को लेकर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपे गए हैं, उसी संदर्भ में मुख्य सचिव कार्यालय से जुड़े एक सरकारी कर्मी की CID द्वारा गिरफ्तारी की खबर सामने आई है. उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित कर्मी से पूछताछ के दौरान क्या-क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी जानकारी राज्य की जनता को मिलनी चाहिए. CID को पूरे मामले में पारदर्शिता के साथ तथ्यों को सार्वजनिक करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि शासन-व्यवस्था में उत्पन्न ऐसी परिस्थितियां किसी त्रासदी से कम नहीं हैं. आखिर राज्य के मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक सहयोगियों, विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों और सरकार में शामिल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडलों से मिलने में क्यों असहज महसूस कर रहे हैं?

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तक को मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिलना और उन्हें अपने विधायकों के साथ मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपने के लिए बाध्य होना लोकतांत्रिक संवाद की स्थिति पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है.

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य की जनता, राजनीतिक विश्लेषक और शासन संचालन के जानकार इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आश्चर्यचकित हैं. लोकतंत्र में संवाद, जवाबदेही, पारदर्शिता और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन सरकार की मूल जिम्मेदारी है. सरकार को इन घटनाओं पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और जनता के मन में उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए.

यह भी पढ़ें- लालपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत 

 

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम