न्यूज़11 भारत
चतरा/डेस्क: 35 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, चतरा ने आज शनिवार सुबह स्वच्छता अभियान (स्वच्छता ही सेवा) मुहिम के तहत सफाई अभियान चलाया. इस दौरान जवानों ने अपने वाहिनी मुख्यालय परिसर के साथ-साथ चतरा महाविद्यालय और आस पास की दुकानों के इर्द-गिर्द भी साफ-सफाई की.

बताते चलें यह स्वच्छता अभियान मुहिम 15 सितंबर से शुरू हुई है. इस मुहीम के तहत प्रतिदिन जवान सफाई अभियान में बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इस दौरान पुराने सामान की मरम्मत, कुड़े को इकठ्ठा कर जलाने, स्नानागारों और शौचालयों की साफ़-सफाई, पुराने कूड़ादानों के स्थान पर नए कूड़ेदानों को प्रयोग में लाना, कार्यालयों में प्रयोग हो रहे कूलर, पंखे तथा दूसरे विद्युत उपकरणों की साफ सफाई सुनिश्चित की जा रही है. जवानों ने स्थानीय नागरिकों से भी इस मुहिम से जुड़कर पर्यावरण को साफ़-सुथरा रखने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें: गुमला: 13 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप, इलाज के दौरान रिम्स में मौत