न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू पहुंचे रांची स्थित मंत्री दीपिका पांडेय के आवास पर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय से की मुलाकात की और शोक की घड़ी में ढांढस बंधाया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहे.
बताते चलें 24 सितंबर की सुबह जमशेदपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा सिंह की मौत हो गयी थी. बेटी को खोने के बाद से दीपिका पांडेय अपने आंसू रोक नहीं पा रही है. इसी बीच कल शुक्रवार दोपहर मंत्री की बड़ी बेटी भी विदेश से वापस रांची पहुंची.
इसे भी पढ़ें: गुमला: 13 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप, इलाज के दौरान रिम्स में मौत