न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: वियतनाम में एक सड़क हादसे में राजधानी रांची के एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रांची के सुखदेव नगर थाना अंतर्गत कुम्हार टोली चुना भट्टा निवासी उमेश कुमार वर्मा के 26 वर्षीय पुत्र राजा कुमार वर्मा के रूप में हुई है. वह वियतनाम में योगा टीचर के रूप में कार्यरत थे.
मिली जानकारी के अनुसार वियतनाम में एक निजी घर में प्रशिक्षण देकर अपनी स्कूटी से वापस कार्यालय लौटने के दौरान स्कूटी अनबैलेंस होकर एक कार से टकरा गयी. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक का पार्थिव शरीर को रांची वापस लाने की प्रक्रिया जारी है. सोमवार को शाम तक पार्थिव शरीर रांची वापस आ सकता है.
इसे भी पढ़ें: गुमला: 13 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप, इलाज के दौरान रिम्स में मौत