पलामू की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रही हैं - किशोर पांडेय

राष्ट्रीय खेल दिवस

पलामू की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रही हैं - किशोर पांडेय

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला एथलेटिक्स स्टेडियम में दौड़, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

पलामू की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रही हैं - किशोर पांडेय

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पलामू जिला खेल विभाग एवं पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला एथलेटिक्स स्टेडियम में दौड़, कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष  सह सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने 1600 मीटर एवं 600 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया. श्री पांडेय ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि पलामू की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रही हैं.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पलामू जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अजातशत्रु प्रसाद सिन्हा, पलामू जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष कमलानंद दुबे एवं एथलेटिक्स कोच रेशमा पांडेय उपस्थित रहीं.

प्रतियोगिता में जीजीपीएस स्कूल जमुने, गिरवर प्लस टू स्कूल डालटनगंज, प्लस टू जिला स्कूल, प्लस टू ब्राह्मण उच्च विद्यालय, ब्राइटलैंड स्कूल, हुसैनाबाद एवं लेस्लीगंज प्लस टू हाई स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

1600 मीटर बालिका वर्ग में DAV स्कूल की आरती कुमारी प्रथम, गिरवर स्कूल की पूजा कुमारी द्वितीय एवं बीसी मिशन गर्ल्स हाई स्कूल की लाडली कुमारी तृतीय रहीं. 1600 मीटर बालक वर्ग में गिरवर प्लस टू के राधेश्याम ठाकुर प्रथम रहे. 600 मीटर बालक वर्ग में ब्राह्मण स्कूल के सनी कुमार प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय एवं विमला पांडे स्कूल के हेमंत कुमार यादव तृतीय रहे. 600 मीटर बालिका वर्ग में बीसी मिशन स्कूल की रिया कुमारी प्रथम, अंशु प्रिया द्वितीय एवं सरस्वती कुमारी तृतीय रहीं.

वॉलीबॉल के बालक वर्ग में डे बोर्डिंग सेंटर वॉलीबॉल टीम विजेता एवं हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता रहा. बालिका वर्ग में हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल विजेता एवं उपविजेता रहा.

प्रतियोगिता के सफल संचालन में ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष कमलानंद दुबे, खेल विभाग के सिकंदर कुमार, एथलेटिक्स रेफरी एवं कोच मोनू कुमार, जीजीपीएस स्कूल की शारीरिक शिक्षिका प्रीति कुमारी, वॉलीबॉल रेफरी अभिलाष चंचल एवं रविंदर उरांव तथा कबड्डी प्रतियोगिता के कोच उपेंद्र कुमार, दीपक तिवारी, सुनील कुमार, अफसा परवीन एवं वीणा कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

समापन समारोह में श्री पांडेय की उपस्थिति में पलामू जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष कमलानंद दुबे, एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजातशत्रु प्रसाद सिन्हा एवं ओलंपिक संघ के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में गरजे बाबूलाल मरांडी, बोले- मतदाता सूची की हो विशेष जांच

संबंधित सामग्री

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.