आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: खेल की नगरी सिमडेगा में खेल की सुविधाओं को और विकसित करने के उद्देश्य से झारखण्ड सरकार के खेल निदेशक शेखर जमुवार आज सिमडेगा पहुंचे. झारखंड सरकार के खेल निदेशक शेखर जमुवार आज सिमडेगा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पहुंचे. यहां उन्होंने प्रशिक्षु खिलाड़ियों के डे बोर्डिंग हॉकी सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के रहने, खाने, पढ़ने के साथ उनको दी जा रही हॉकी ट्रेनिंग का जायजा लिए. इस दौरान उन्होंने देखा कि बच्चों को रहने के लिए डे बोर्डिंग का हॉस्टल कम पड़ रहा है. साथ हीं किचन आदि की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. उन्होंने बच्चों को रहने के लिए एक नए स्थान का चयन करने का निर्देश खेल पदाधिकारी को दिया. साथ हीं उन्होंने किचन को सुव्यवस्थित करने की दिशा में भी कई निर्देश दिए. उसके बाद वे प्रशिक्षु खिलाड़ियों और उनके कोचों से मुलाकात कर उनसे उनकी समस्याओं को सुना. उन्होंने बच्चों और कोचों की समस्या को ससमय दूर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिला हॉकी के लिए जाना जाता है. यहां हॉकी को बढ़ावा देने के लिए काम किए जाएंगे. जिससे आने वाले समय में सिमडेगा के बच्चे और बेहतर तरीके से खेल को निखार सके. मौके पर पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, जिला खेल पदाधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: 15वें वित्त आयोग की मद-राशि पिछले दो सालों से नहीं मिली, गांव का रुका पड़ा है विकास