गढ़वा जिले में पेयजल समस्याओं के समाधान में तेजी: झार जल पोर्टल पर शिकायतों का हो...

गढ़वा जिले में पेयजल समस्याओं के समाधान में तेजी: झार जल पोर्टल पर शिकायतों का हो रहा है त्वरित निष्पादन

गढ़वा जिले में पेयजल समस्याओं के समाधान में तेजी झार जल पोर्टल पर शिकायतों का हो रहा है त्वरित निष्पादन

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा जिला में भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए जिले में आमजनों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है. इसी क्रम में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल ने अपने कार्यालय वेश्म से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झार जल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक की तथा जिले में पेयजल व्यवस्था की स्थिति का विस्तृत आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी बीडीओ एवं कनीय अभियंताओं को उनके क्षेत्रों में ज्यादा समय से लंबित पड़े शिकायतों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया कि चापाकल, जलमीनार एवं पेयजल आपूर्ति से संबंधित कोई भी शिकायत किसी भी परिस्थिति में 7 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि शिकायतें निर्धारित समयसीमा से अधिक लंबित पाई जाती हैं तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि जहां वाटर सोर्स बिल्कुल नहीं है तथा लिमिटेड फंड हो वहां कम से कम एक वाटर सोर्स की व्यवस्था अवश्य करें ताकि वहां के लोगों को पेयजल आपूर्ति की जा सकें.उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि झार जल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की रिपोर्ट सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के बीच नियमित रूप से साझा की जाए, ताकि बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा अजय कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि झार जल पोर्टल के विभिन्न माध्यमों टोल फ्री नंबर 1800-3456-502, व्हाट्सएप नंबर 9470176001, ई-मेल तथा ऑनलाइन पोर्टल jharjaljharkhand.gov.in के जरिए प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि दिनांक 11 मई 2026 तक जिले में कुल 1404 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. इनमें सर्वाधिक 1089 शिकायतें चापाकल मरम्मती से संबंधित हैं, जबकि 224 शिकायतें लघु जलापूर्ति योजना, 15 वृहत जलापूर्ति योजना, 14 पाइपलाइन लीकेज, 18 जलापूर्ति बाधित होने, 13 जल गुणवत्ता, 5 शौचालय एवं स्वच्छता तथा 25 अन्य मामलों से संबंधित हैं.प्राप्त शिकायतों में से अब तक 1068 मामलों का सफल निष्पादन किया जा चुका है. 

वहीं 8 मामलों को अस्वीकृत किया गया है, 5 शिकायतें वापस ली गई हैं तथा 11 मामलों में अग्रेतर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. वर्तमान में 64 शिकायतें लंबित हैं, जिनके शीघ्र निष्पादन के निर्देश उपायुक्त द्वारा दिए गए.गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी झार जल पोर्टल के माध्यम से अवश्य दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई करते हुए लोगों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जा सके.

यह भी पढ़ें: गढ़वा DC अनन्य मित्तल ने मण्डल डैम के अवशेष कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

संबंधित सामग्री

रांची के हिंदपीढ़ी में नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान, भारी मात्रा में नशे के सामान और नकद बरामद

झारखंड

रांची के हिंदपीढ़ी में नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान, भारी मात्रा में नशे के सामान और नकद बरामद

प. बंगाल में एक्शन में CM शुभेंदु अधिकारी, ममता बैनर्जी द्वारा बनाये गए सभी विभागों के बोर्डों को किया बर्खास्त

देश-विदेश

प. बंगाल में एक्शन में CM शुभेंदु अधिकारी, ममता बैनर्जी द्वारा बनाये गए सभी विभागों के बोर्डों को किया बर्खास्त

गढ़वा में रहने वाले आदिम जनजातीय परिवार का हो रहा PVTG एंटाइटलमेंट सर्वे, सभी को मिलेगी सरकारी लाभ

झारखंड

गढ़वा में रहने वाले आदिम जनजातीय परिवार का हो रहा PVTG एंटाइटलमेंट सर्वे, सभी को मिलेगी सरकारी लाभ

गढ़वा DC अनन्य मित्तल ने मण्डल डैम के अवशेष कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल ने मण्डल डैम के अवशेष कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

मंईयां सम्मान योजना सत्यापन को लेकर लाभुकों से की जा रही है अवैध वसूली, श्यामजी महतो ने उठाई जांच की मांग

झारखंड

मंईयां सम्मान योजना सत्यापन को लेकर लाभुकों से की जा रही है अवैध वसूली, श्यामजी महतो ने उठाई जांच की मांग