जनजातीय समुदायों को योजनाओं से जोड़ने के लिए मनोहरपुर में विशेष जागरूकता अभियान शुरू

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जनजातीय समुदायों को योजनाओं से जोड़ने के लिए मनोहरपुर में विशेष जागरूकता अभियान शुरू

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को आदिवासी एवं आदिम जनजाति समुदायों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ दिलाने के उद्देश्य से विशेष बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से सदर चाईबासा के एलआरडीसी सह नोडल अधिकारी जित्रा मुर्मू बीडीओ शक्तिकुंज सीओ प्रदीप कुमार एव प्रखंड कर्मी सहित संबधित सहकर्मी उपस्थित थे.बैठक में उपस्थित कर्मियों को इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जानकारी दी गई. बीडीओ शक्तिकुंज ने बताया की यह अभियान प्रखंड के विभिन्न पंचजयतों में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम के तहत आयोजन होगा. जिसका शुभारंभ सोमवार को प्रखंड के बरंगा पंचायत में विधिवत किया गया.अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र लाभुक योजनाओं से वंचित न रहें.
उन्होने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत बरंगा पंचायत में 18 मई, कोलपोटका एवं रायकेरा में 19 मई, ढीपा एवं रायडीह में 20 मई, चिड़िया, डिंबुली एवं दीघा में 21 मई, मकरंडा एवं गंगदा में 22 मई, छोटानागरा एवं नंदपुर में 23 मई तथा लाईलोर पंचायत में 24 मई को शिविर आयोजित किए जाएंगे.संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि पर समयबद्ध तरीके से शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए.ताकि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लाभार्थियों को मिल सकें.

यह भी पढ़ें: मजदूरों के हक और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी - पूर्व सांसद गीता कोड़ा

संबंधित सामग्री

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था