प्रभारी लाइन हाजिर

वांटेड नक्सली को पकड़कर छोड़ने के मामले एसपी ने दंगवार पिकेट प्रभारी को किया लाइन हाजिर

22 सितंबर की रात 12 बजे राजेंद्र पासवान को पकड़े जाने के बाद पुलिस कानूनी प्रक्रिया को ताक पर रखकर सुबह 3 बजे के छोड़ दिया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
वांटेड नक्सली को पकड़कर छोड़ने के मामले एसपी ने दंगवार पिकेट प्रभारी को किया लाइन हाजिर

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिले के हुसैनाबाद अंतर्गत दंगवार पिकेट प्रभारी द्वारा पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. पलामू पुलिस द्वारा वारंटी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में दंगवार पिकेट प्रभारी ने बिहार के मोतिहारी जिले से जुड़े एक वांटेड नक्सली राजेंद्र पासवान को दबोच लिया था. 22 सितंबर की रात करीब 12 बजे राजेंद्र पासवान को पकड़े जाने के बाद पुलिस नियमावली और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया और उसी रात महज कुछ ही घंटों के भीतर यानी सुबह 3 बजे से 3:30 बजे के आसपास उसे थाने से छोड़ दिया गया. जब इस पूरी संदिग्ध और गैरकानूनी गतिविधि की भनक पलामू पुलिस अधीक्षक  को लगी, तो उन्होंने इसे बेहद गंभीरता से लिया और तुरंत एक्शन लेते हुए दोषी दंगवार पिकेट प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया. इस तरह की संलिप्तता और लापरवाही ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद विभागीय स्तर पर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: स्पा में मसाज का झांसा देकर बुलाया, बंधक बनाया, शुरू की ब्लैकमेलिंग, रांची के नामकुम थाना क्षेत्र का सनसनीखेज मामला

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

रांची के हरमू में राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर कालिख पोतना विकृत मानसिकता और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र