हत्या

बोकारो: मामूली विवाद के बाद बेटे ने पीट-पीटकर मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी.

By : Dipali Kumari
बोकारो: मामूली विवाद के बाद बेटे ने पीट-पीटकर मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क: 
बोकारो में एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला सेक्टर 12 थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान प्रमिला देवी उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बीती रात को घर में किसी बात को लेकर मां और 48 वर्षीय बेटे राजू कुमार के बीच विवाद हुआ था.

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि बेटे ने लाठी-डंडे और लात-घूसों से मां की बेरहमी से पिटाई की, जिससे मां बुरी तरह जख्मी हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 12 थाना के पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जख्मी महिला को बोकारो सदर अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी बेटे राजू कुमार को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है.

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि सेक्टर 12 थाना को सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी मां के साथ मारपीट  कर रहा है. मौके पहुंच कर पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी बेटे राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन हुई बेपटरी, सिल्ली रेलखंड पर हुआ हादसा
 
संबंधित सामग्री

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.