रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क: डीजल, मोबिल, यूरिया, टायर, मोटर पार्ट्स, चेसिस, बॉडी निर्माण, टोल टैक्स, मोटर वाहन कर, बीमा प्रीमियम, बैंक किस्तों तथा वाहनों के रख-रखाव से जुड़े अन्य खर्चों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण बस संचालन की लागत काफी बढ़ गई है. ऐसे में पुराने किराये पर बसों का परिचालन बस मालिकों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है. इसी परिस्थिति को देखते हुए झारखंड प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के निर्णय के अनुरूप सिंहभूम बस ऑनर्स एसोसिएशन ने बस किराये में 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि करने का निर्णय लिया है. एसोसिएशन ने बताया कि संशोधित किराया 7 जून 2026 से प्रभावी होगा. नई किराया सूची के अनुसार चाईबासा से किरीबुरू का किराया 160 रुपये से बढ़ाकर 180 रुपये, गुवा 150 से 170 रुपये, बड़ा जामदा 130 से 150 रुपये, नोवामुंडी 110 से 130 रुपये, गोईलकेरा 100 से 120 रुपये, सोनुवा 80 से 100 रुपये तथा जगन्नाथपुर 85 से 100 रुपये चाईबासा से टाटा 120 कर दिया गया है. इसी प्रकार अन्य मार्गों पर भी किराये में संशोधन किया गया एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, सचिव दिलीप कुमार अग्रवाल, उप सचिव अशोक दास तथा कोषाध्यक्ष मोहन लाल राठौर ने यात्रियों से नई किराया दरों के अनुसार सहयोग करने की अपील की है. उनका कहना है कि बढ़ती परिचालन लागत के बीच बस सेवा को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए यह निर्णय आवश्यक हो गया था. इस मौके पर देवेंद्र सिंह, सुमन अग्रवाल राजेश कुमार, मोहन लाल, जितेंद्र भगत, बबलू दास, मौजूद थे.