सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन जिले का नाम किया रोशन

न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा जिला को आज फिर से एक बार इतराने का मौका मिला है.सिमडेगा की होनहार बेटी कोमल सिंह ने देशभर में जिले का नाम रोशन किया है. सिमडेगा के एक साधारण परिवार की पुत्री कोमल सिंह का चयन भारत  सरकार के रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी अस्सिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर में हुआ है. इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है. कोमल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया है. 

उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल कर पाई हैं. कोमल के पिता रणधीर रंजन सिंह एक छोटे से दवा दुकान चलाते हैं. रणधीर रंजन ने बताया कि कोमल शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं. उन्होंने डीएवी विद्यालय से मैट्रिक में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं डीपीएस रांची से इंटर विज्ञान में भी 93 प्रतिशत अंक हासिल किए. 

इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आज तक सोशल मीडिया से दूर रही. यही कारण रहा कि वह एक बार में बिना किसी कोचिंग के सफलता हासिल की है.कोमल की इस उपलब्धि उसके घर पर आज मित्रों एवं शुभचिंतकों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है. कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा भी कोमल के घर जाकर उन्हें बधाई दी.

यह भी पढ़ें: RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

संबंधित सामग्री

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

झारखंड

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

झारखंड

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण

झारखंड

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण