निर्माणाधीन कार्यस्थलों का सुरक्षा ऑडिट कर सिमडेगा पुलिस ने दिए कई निर्देश

By : News11 Bharat
निर्माणाधीन कार्यस्थलों का सुरक्षा ऑडिट कर सिमडेगा पुलिस ने दिए कई निर्देश

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना/ओ0पी0 क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं कार्य स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने उद्वेश्य सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया गया.

इस क्रम में ठेठईटांगर  थानान्तर्गत केरेया स्थित पुलिया कन्सट्रक्शन साईट, कुरडेग थानान्तर्गत हेथमा स्थित पावरग्रिड कन्सट्रक्शन साईट, ओड़गा ओ0पी0 अन्तर्गत टाटी रेलवे कन्सट्रक्शन साईट, मुफ्फसिल थानान्तर्गत महुआटोली एवं मांझीटोली स्थित निर्माणाधीन रोड कन्सट्रक्शन साईट, रेंगारीह थानान्तर्गत चिड़राटोली पुलिया कन्सट्रक्शन साईट तथा गिरदा ओ0पी0 अन्तर्गत पांगुर एवं बैसोर पुलिया कन्सट्रक्शन साईट का निरीक्षण कर सुरक्षा ऑडिट किया गया.

सुरक्षा ऑडिट के दौरान निर्माण स्थलों पर कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था, सामग्री एवं मशीनरी की सुरक्षा, रात्रि सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी एवं प्रकाश व्यवस्था, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था तथा संवेदनशील बिन्दुओं की निगरानी सहित विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गई.

निरीक्षण के क्रम में संबंधित निर्माण एजेंसियों, संवेदकों एवं साइट प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का कडाई से पालन करने, कार्यस्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने तथा कार्यरत मजदूरों एवं कर्मियों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

पुलिस प्रशासन द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि सभी निर्माण स्थलों पर रात्रि गश्ती एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ रखा जाये, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढ़ें: खूंटी में प्रभार ग्रहण करते ही खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, दुकानदारों के बीच मचा हड़कम्प

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह