हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से पिपरवार क्षेत्र में 30 बहनों के बीच किय...

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से पिपरवार क्षेत्र में 30 बहनों के बीच किया गया श्रीराम लहंगा का वितरण

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से पिपरवार क्षेत्र में 30 बहनों के बीच किया गया श्रीराम लहंगा का  वितरण

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  :पिपरवार मंडल अंतर्गत बुंडू,किचटो एवं पताल पंचायत के दूर-दराज के गांवों में एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत जरूरतमंद परिवारों की बेटियों एवं बहनों के बीच श्री राम लहंगा का वितरण किया गया.यह कार्यक्रम हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से आयोजित हुआ,जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को उनके विवाह के लिए सहयोग प्रदान करना है.इस अवसर पर पिपरवार मंडल के सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार मंडल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल महतो के नेतृत्व में कुल 30 लहंगा वितरित किए गए.वितरण कार्यक्रम बुंडू पंचायत के मंडाटांड़ और बागुता,किचटो पंचायत के हफुआ और बराडीह तथा पताल पंचायत के कोले और लोहरसा गांवों में आयोजित हुआ.

लहंगा प्राप्त करने वाली बहनों में कंचन कुमारी,कविता कुमारी,बेलमती कुमारी, मनीषा कुमारी,रिंकी कुमारी,आरती कुमारी, सुभारती कुमारी,अनिता कुमारी,किरण कुमारी,कुंती कुमारी,सुनीता कुमारी,बिनु कुमारी,खुशबू कुमारी, उर्मिला कुमारी,सुनिधि कुमारी,नेहा कुमारी,बालों कुमारी,प्रियंका कुमारी,रेखा कुमारी,फूल कुमारी,सोनी कुमारी सहित अन्य बहनें शामिल रहीं.सभी लाभार्थियों ने इस पहल के लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की.

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि सांसद द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए लहंगा उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कदम है.उन्होंने बताया कि सांसद न केवल इस प्रकार की सहायता कर रहे हैं,बल्कि वृद्धजनों के लिए तीर्थ यात्रा जैसी सामाजिक योजनाओं में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.ग्रामीणों ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें अपने सांसद पर गर्व है,जो गरीब बेटियों के लिए भाई बनकर उनकी सहायता कर रहे हैं.इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और जरूरतमंद परिवारों को संबल प्रदान करती है.

यह पहल न केवल जरूरतमंद बहनों के लिए सहारा बनी,बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है.इस कार्यक्रम में पिपरवार मंडल सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल महतो,बुंडू पंचायत मुखिया तुलसी तुरी,पंचायत समिति सदस्य रंजीत तुरी, किचटो पंचायत समिति सदस्य इन्ना कुमारी,शिवम साहू,जगदीश महतो,शीतल महतो सहित,चतुर्भुज शर्मा, नकुल शर्मा,मुकेश मुंडा, गणेश महतो,विक्की साहू, अजय साहू,मुकेश गंझु एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सीसीएल और जिला प्रशासन चतरा के बीच एमओयू, बिरहोर परिवारों के आवास सुदृढ़ीकरण की पहल

संबंधित सामग्री

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, ई.सी.एल, महागामा के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन

झारखंड

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, ई.सी.एल, महागामा के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

झारखंड

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख

झारखंड

भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

झारखंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत

झारखंड

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत