लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के शहादत दिवस के अवसर पर 19 अप्रैल को मनाया जाएगा शौर्य...

लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के शहादत दिवस के अवसर पर 19 अप्रैल को मनाया जाएगा शौर्य दिवस, शहीद को दी जाएगी श्रद्धांजलि

लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के शहादत दिवस के अवसर पर 19 अप्रैल को मनाया जाएगा शौर्य दिवस शहीद को दी जाएगी श्रद्धांजलि

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के शहादत दिवस के अवसर पर आगामी रविवार को सिंगरा गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित होगी.

कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. विशेषकर पलामू पुलिस द्वारा अनुराग नाम का दीपमाला हर वर्ष की तरह सजाई जाएगी. वहीं सुंदरकांड संकीर्तन पाठ दोपहर 02 बजे से प्रारंभ कर दिवंगत शहीद आत्मा के लिए प्रार्थना की जाएगी. शहादत दिवस पर संध्या 07 बजे से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी. इस दौरान असहाय जरूरतमंदों के बीच धोती-साड़ी का वितरण भी किया जाएगा.

ज्ञात हो कि वीर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला ने अपने दो साथियों की जान बचाने के क्रम में सर्वोच्च बलिदान दिया था. उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं त्याग आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में पदास्थापना के दौरान उनकी शहादत को पलामू समेत उनके जानने वालों के लिए ये दिवस शौर्य दिवस के रूप में दिलों में बैठ गया है. शहीद के पिता जीतेन्द्र कुमार शुक्ला ने  सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में चैकडैम में डुबने से बच्ची की मौत, इलाके में हड़कंप
 
संबंधित सामग्री

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

झारखंड

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

कांग्रेस अध्यक्ष का मानसिक संतुलन खराब, रांची के कांके में है इलाज की समुचित व्यवस्था

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

झारखंड

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

झारखंड

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

झारखंड

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

झारखंड

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

अभिलेखों के संधारण और जनसुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश