JSCA की वार्षिक आमसभा

JSCA की वार्षिक आमसभा में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, करीब 400 सदस्यों ने लिया हिस्सा

पूर्व पिच क्यूरेटर एसबी सिंह की सदस्यता समाप्त करने का फैसला

By : Ark Sahuliyar
JSCA की वार्षिक आमसभा में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, करीब 400 सदस्यों ने लिया हिस्सा

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की वार्षिक आमसभा में रविवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के करीब 400 सदस्यों ने हिस्सा लिया. बैठक में प्रबंधन समिति द्वारा पिछले वर्ष लिए गए विभिन्न फैसलों को सदस्यों ने मंजूरी प्रदान की. आमसभा में JSCA के पूर्व पिच क्यूरेटर एस.बी. सिंह को एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित करने का फैसला भी लिया गया. वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड लेखा-जोखा को सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया.

बैठक में झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वीरेंद्र सिंह को JSCA का ओम्बड्समैन एवं एथिक्स ऑफिसर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया. इस नियुक्ति को एसोसिएशन के प्रशासनिक और नैतिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. JSCA के सचिव सौरभ तिवारी ने आमसभा के दौरान बीते एक वर्ष की उपलब्धियों और गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया. इस दौरान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में JSCA की टीम के चैंपियन बनने की उपलब्धि प्रमुख रूप से सामने रही. टीम के इस प्रदर्शन को झारखंड क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया.

आमसभा में आगामी क्रिकेट सत्र के लिए पुरुष और महिला टीमों के चयनकर्ताओं के नामों की भी घोषणा की गई. इसके साथ ही एसोसिएशन के आगामी कार्यक्रमों और टीमों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई. बैठक के दौरान सदस्यों ने एसोसिएशन के कामकाज, वित्तीय प्रबंधन और क्रिकेट गतिविधियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. आमसभा में लिए गए फैसलों से झारखंड क्रिकेट के प्रशासनिक और खेल संबंधी ढांचे को आगे बढ़ाने की दिशा तय हुई.

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL परीक्षा मामले में CID का शिकंजा, एक और सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार

 

टैग्स: JSCA

संबंधित सामग्री

JSCA भगदड़ की जांच के लिए SIT गठित, 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश 

JSCA भगदड़ की जांच के लिए SIT गठित, 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश 

भगदड़ में गंभीर रूप से घायल दो लोगों के इलाज का खर्च उठाएगा JSCA प्रबंधन

JSCA स्टेडियम की भगदड़ केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि कुप्रबंधन और लापरवाही का परिणाम : दीपक प्रकाश 

JSCA स्टेडियम की भगदड़ केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि कुप्रबंधन और लापरवाही का परिणाम : दीपक प्रकाश 

यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि आयोजन समिति, JSCA प्रबंधन एवं राज्य सरकार की घोर लापरवाही तथा कुप्रबंधन का परिणाम है: दीपक प्रकाश

जमशेदपुर स्टीलर्स को हराकर छोटानागपुर रॉयल्स बना चैम्पियन, मैच के हीरो रहे कुमार कुशाग्र

जमशेदपुर स्टीलर्स को हराकर छोटानागपुर रॉयल्स बना चैम्पियन, मैच के हीरो रहे कुमार कुशाग्र

जेएससीए स्टेडिएम में करीब 50 हजार दर्शकों ने देखा रोमांचक फाइनल मुकाबला