न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में TDPL एजेंसी के प्रदीप कुमार सिंह को कोर्ट का झटका लगा है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की. प्रदीप को CID ने 24 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मामले में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत दो दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 21 जुलाई को सीआईडी ने कार्रवाई शुरू की थी. जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी कर दस्तावेजों का जखीरा बरामद किया गया था. मामले की जांच और कार्रवाई जारी है.
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन 'अमानत' के तहत RPF ने 5.25 लाख रूपए के आभूषण व नकदी से भरा बैग बरामद कर यात्री को लौटाया