आनंद मुंडा को HC से झटका

राजस्थान के अफीम कारोबारी की खूंटी में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी आनंद मुंडा को HC से झटका, जमानत याचिका खारिज

राजस्थान के अफीम कारोबारी की खूंटी में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी आनंद मुंडा को हाई कोर्ट से झटका लगा है.

By : Ark Sahuliyar
राजस्थान के अफीम कारोबारी की खूंटी में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी आनंद मुंडा को HC से झटका, जमानत याचिका खारिज

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजस्थान के अफीम कारोबारी की खूंटी में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी आनंद मुंडा को हाई कोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाई कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया है. खूंटी के मारंगहादा इलाके में बिना सिर की लाश मिली थी. मृतक की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी पुखराज के रूप में हुई थी. अफीम की बड़ी डील के लिए लाखों रुपये लेकर खूंटी आने की बात सामने आई थी. पैसों के लेनदेन को लेकर स्थानीय तस्कर आनंद मुंडा और उसके साथियों से विवाद हुआ था. जिसके बाद  कुल्हाड़ी और हथौड़े से वार कर पुखराज की हत्या कर दी गई थी. पहचान छुपाने के लिए मृतक का सिर धड़ से अलग कर जमीन में गाड़ दिया गया था. आनंद मुंडा की निशानदेही पर जमीन के नीचे से कटा हुआ सिर बरामद हुआ था. पुलिस ने 8.5 लाख नकद भी बरामद किए थे. हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका खारिज की. 

यह भी पढ़ें- लगातार मूसलाधार बारिश से बढ़ा डैमों का जलस्तर, झारखंड के 6 प्रमुख डैमों के खोले गए फाटक 
 
संबंधित सामग्री

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

पति ने दिया 'तलाक का नोटिस' तो पत्नी ने सास पर ठोंक दिया दहेज का केस, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

पति ने दिया 'तलाक का नोटिस' तो पत्नी ने सास पर ठोंक दिया दहेज का केस, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

झारखंड उच्च न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना के एक 19 साल पुराने मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है.

देवरी थाना क्षेत्र में चितरोकुराह में घर का ताला तोड़कर दो लाख नगद सहित लगभग साढ़े तीन लाख के जेवरात की चोरी

देवरी थाना क्षेत्र में चितरोकुराह में घर का ताला तोड़कर दो लाख नगद सहित लगभग साढ़े तीन लाख के जेवरात की चोरी

चितरोकुराह में एक ही रात चोरों ने कुल चार घरों को बनाया निशाना, लाखों के सामान पर हाथ किया साफ

यूसिल की बांदु-हुराग यूरेनियम प्रोजेक्ट के 226 ठेका मजदूरों को जबरन हटाए जाने पर धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट 01 ने  दी राहत

यूसिल की बांदु-हुराग यूरेनियम प्रोजेक्ट के 226 ठेका मजदूरों को जबरन हटाए जाने पर धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट 01 ने दी राहत

ठेका कंपनी गल्फ आयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को ढाई करोड़ रुपया भुगतान का दिया आदेश

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोश, कल बंद रहेगा पूरा गोलमुरी बाजार 

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोश, कल बंद रहेगा पूरा गोलमुरी बाजार 

गोलमुरी में एक ही दिन में केनरा बैंक में डकैती और एक ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामलों के बाद, बाजार के लोग अपराधी घटनाओं के खिलाफ उठ खड़े हो गए हैं.