कोर्ट न्यूज

यूसिल की बांदु-हुराग यूरेनियम प्रोजेक्ट के 226 ठेका मजदूरों को जबरन हटाए जाने पर धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट 01 ने दी राहत

ठेका कंपनी गल्फ आयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को ढाई करोड़ रुपया भुगतान का दिया आदेश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
यूसिल की बांदु-हुराग यूरेनियम प्रोजेक्ट के 226 ठेका मजदूरों को जबरन हटाए जाने पर धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट 01 ने  दी राहत

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क:   वर्ष 2013 में  यूसिल की सबसे महत्वपूर्ण यूरेनियम प्रोजेक्ट बांदु-हुराग यूरेनियम में स्थायीकरण की मांग कर रहे 226 ठेका मजदूरों  की  साजिश के तहत बिना तीन महीने के नोटिस पे से पूर्व  काम से जबरन हटाए जाने  के मामले में धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट 01 ने  यूसिल की बांदु-हुराग यूरेनियम प्रोजेक्ट ठेका मजदूरों को राहत देते हुए यूसिल की ठेका कंपनी गुल्फ आयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को ढाई करोड़ रुपया तीन महीने की नोटिस  पेमेंट समेत अन्य बेनिफिट की राशि का भुगतान  का आदेश दिया है.  जिसके तहत प्रति ठेका मजदूरों को एक लाख रुपया भुगतान अहले तीन महीने के अंदर करनी होगी.इस केस की पैरवी झारखंड कार्यकारी मजदूर यूनियन के महासचिव डी सी गुहाई व संयुक्त सचिव  सागर बेसरा कर रहे थे. इधर मजदूरों के पक्ष में फैसला आने के बाद यूसिल के विस्थापित प्रभावित गांव  मसलन बांदु-हुराग , तुरामडीह, तालसा, पूड़ीहासा के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है व आगामी रविवार को यानि 27 सितंबर की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट  कॉलोनी गेट के समक्ष  जश्न मनाने की तैयारी है. इस बाबत मजदूर नेता डी सी गुहाई  व सागर बेसरा ने कहा कि कोर्ट के इस फैसले के बाद यूसिल प्रबंधन समेत ठेका कंपनी की मनमानी पर रोक लगेगी व  मजदूरों को न्याय पर विश्वास बढ़ेगा.
 
13 साल बाद आया धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट 01 का फ़ैसला

ठेका पर चल रही यूसिल की सबसे महत्वपूर्व खदान बांदु-हुराग यूरेनियम प्रोजेक्ट के  226  ठेका मजदूरों ने 2013 में  श्रमिक संगठन झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के बैनर  तले मजदूरों ने  यूसिल में स्थायीकरण की मांग की लेकर चाईबासा सहायक श्रमायुक्त कार्यालय ( केंद्रीय) चाइबासा में शिकायत वाद दर्ज कराई. बाद में यूसिल प्रबंधन ने पर्दे की पीछे से साजिश रच कर स्थायीकरण की मांग कर रहे 226 ठेका मजदूरों को कंपनी के संवेदक गल्फ आयल कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. लेकिन ठेका मजदूरों ने हार नहीं मानी व गल्फ कंपनी के खिलाफ  नियोजन, स्थायीकरण व तीन महीने का नोटिस  पे भुगतान का  मामला चाइबासा केंद्रीय श्रमायुक्त से धनबाद  कोर्ट तक ले गया जहां एक मामले का फैसला आ गया जिसके तहत गल्फ  आयल कार्पोरेशन लिमिटेड को 226 मजदूरों को  तीन महीने का नोटिस भुगतान समेत अन्य बेनिफिट का फ़ैसला  मजदूरों के पक्ष में सुनाया. जिसके तहत अगले तीन महीने के अंदर ठेका मजदूरों को राशि की भुगतान का आदेश निर्गत किया है.यह राशि प्रति मजदूर एक लाख होगी.

यह भी पढ़ें: चैनपुर सांसद प्रतिनिधि अल्बर्ट तिग्गा ने सांसद सुखदेव भगत को दी बधाई, क्षेत्र के विकास के लिए सौंपा मांग पत्र

संबंधित सामग्री

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

पति ने दिया 'तलाक का नोटिस' तो पत्नी ने सास पर ठोंक दिया दहेज का केस, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

पति ने दिया 'तलाक का नोटिस' तो पत्नी ने सास पर ठोंक दिया दहेज का केस, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

झारखंड उच्च न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना के एक 19 साल पुराने मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है.

देवरी थाना क्षेत्र में चितरोकुराह में घर का ताला तोड़कर दो लाख नगद सहित लगभग साढ़े तीन लाख के जेवरात की चोरी

देवरी थाना क्षेत्र में चितरोकुराह में घर का ताला तोड़कर दो लाख नगद सहित लगभग साढ़े तीन लाख के जेवरात की चोरी

चितरोकुराह में एक ही रात चोरों ने कुल चार घरों को बनाया निशाना, लाखों के सामान पर हाथ किया साफ

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोश, कल बंद रहेगा पूरा गोलमुरी बाजार 

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोश, कल बंद रहेगा पूरा गोलमुरी बाजार 

गोलमुरी में एक ही दिन में केनरा बैंक में डकैती और एक ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामलों के बाद, बाजार के लोग अपराधी घटनाओं के खिलाफ उठ खड़े हो गए हैं.

भारी वर्षा के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए 26 सितंबर को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, DC ने जारी किया आदेश 

भारी वर्षा के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए 26 सितंबर को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, DC ने जारी किया आदेश 

रांची जिला प्रशासन ने भारी वर्षा के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए 26 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.