उद्भेदन

पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे में 13 वर्षीय बालक हत्याकांड का किया खुलासा, करमा पूजा के दौरान लापता हुआ था बालक

घरेलू एवं जमीन विवाद के कारण बालक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे में 13 वर्षीय बालक हत्याकांड का किया खुलासा, करमा पूजा के दौरान लापता हुआ था बालक

 न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़  हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक दीनानाथ सिंह की हत्या का पाकुड़ पुलिस ने महज 48 घंटे में उद्भेदन कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घरेलू एवं जमीन विवाद के कारण बालक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर नयाग्राम निवासी करीब 40 वर्षीय मनोज कुमार को हिरणपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बजाज मैक्सीमा टेम्पू (JH17AE0680) और लोहे का जैक जब्त किया गया है.

वहीं, लापता बालक का शव पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में देवपुर और मंगलापाड़ा के बीच नदी किनारे से बरामद किया गया. शव को पोस्टमार्टम एवं अन्य जांच के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेजा गया है.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिरणपुर थाना कांड संख्या 71/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले के उद्भेदन में हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, सिमलोंग ओपी पुलिस के साथ तकनीकी शाखा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध धनबाद जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, औचक निरीक्षण में 48 किग्रा डेयरी उत्पाद किया जब्त

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोश, कल बंद रहेगा पूरा गोलमुरी बाजार 

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोश, कल बंद रहेगा पूरा गोलमुरी बाजार 

गोलमुरी में एक ही दिन में केनरा बैंक में डकैती और एक ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामलों के बाद, बाजार के लोग अपराधी घटनाओं के खिलाफ उठ खड़े हो गए हैं.

भारी वर्षा के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए 26 सितंबर को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, DC ने जारी किया आदेश 

भारी वर्षा के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए 26 सितंबर को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, DC ने जारी किया आदेश 

रांची जिला प्रशासन ने भारी वर्षा के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए 26 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अर्णव चक्रवात का तांडव, कई इलाकों में बिजली गुल, उखड़े पेड़ और जनजीवन अस्त-व्यस्त

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अर्णव चक्रवात का तांडव, कई इलाकों में बिजली गुल, उखड़े पेड़ और जनजीवन अस्त-व्यस्त

भारी बारिश और आंधी से सैकड़ों बिजली के खंभे उखड़े, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए, विशाल आबादी वाले क्षेत्रों में कई घंटों से बिजली गुल<br/>

जपला रेलवे स्टेशन पर 30.1 लीटर देसी शराब बरामद, ऑपरेशन सतर्क के तहत RPF की कार्रवाई

जपला रेलवे स्टेशन पर 30.1 लीटर देसी शराब बरामद, ऑपरेशन सतर्क के तहत RPF की कार्रवाई

बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन सवारी गाड़ी में जपला स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंचने के बाद सामान्य कोच में जांच के दौरान मिली कामयाबी

रांची पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान', विभिन्न थानों से किया गया गुम और चोरी हुए 53 मोबाइल का वितरण

रांची पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान', विभिन्न थानों से किया गया गुम और चोरी हुए 53 मोबाइल का वितरण

रांची पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर उन्हें असली मालिकों को वापस किया.